घर में आग लगने से तीन बच्चों संग मां की जलकर मौत, गांव वालों को सुबह भनक लगी

दर्दनाक : घर में आग लगने से तीन बच्चों संग मां की जलकर मौत, गांव वालों को सुबह भनक लगी

घर में आग लगने से तीन बच्चों संग मां की जलकर मौत, गांव वालों को सुबह भनक लगी

Google Image | मौके पर पहुंची पुलिस

शनिवार का दिन उत्तर प्रदेश में हादसों के लिए याद रखा जाएगा। ताजा मामला बांदा का है। जिले के मरका थाना क्षेत्र में दुबेन के पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार रात एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। मुख्यगमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए कहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने घटना के बारें में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि घर में आग लगने की घटना शुक्रवार की रात हुई थी। गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देख कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि हादसे में संगीता यादव (28) और उसकी बेटी अंजलि (आठ), बेटा आशीष (छह) और दो साल की एक और बेटी की जलकर मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अलावा दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि महिला और उसके तीनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर खेद जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.