दो महीने पहले बने घर की दीवार गिरने से सास की मौत, बहू बुरी तरह घायल

मुजफ्फरनगर : दो महीने पहले बने घर की दीवार गिरने से सास की मौत, बहू बुरी तरह घायल

दो महीने पहले बने घर की दीवार गिरने से सास की मौत, बहू बुरी तरह घायल

Google Image | विलाप करते महिला के परिजन

Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक बहू और सास पर दीवार गिर गई। जिसमें सास की मृत्यु हो गई और बहू घायल हो गई। अभी जल्द ही में उनका मकान बना था। जिसकी दीवार के गिरने से मलबे में दबकर सास की मौत हो गई और बहू घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से ही गांव वासियों में दहशत फैल गई।  

2 महीने पहले ही बना था मकान
जानकारी के अनुसार यह मामला भोपा थाना क्षेत्र के तिस्सा गांव का है। पुलिस ने बताया कि अभी 2 महीने पहले ही दयावती (60) मकान का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि मकान के बगल में एक खेत है। जिसमें जलभराव के कारण मकान की नीव में पानी चला गया। जिससे दीवार कमजोर हो गई। जब सोमवार को सास और बहु घर के कार्य कर रहे थी। उसी दौरान उनके ऊपर मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर सास की मृत्यु हो गई और बहुत बुरी तरह घायल हो गई। सभी ग्राम के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.