सांसद साक्षी महाराज ने योगी से मिलकर आतंकी संगठनों की सूची सौंपी, कहा- प्रदेश से हो इनका सफाया

Uttar Pradesh : सांसद साक्षी महाराज ने योगी से मिलकर आतंकी संगठनों की सूची सौंपी, कहा- प्रदेश से हो इनका सफाया

सांसद साक्षी महाराज ने योगी से मिलकर आतंकी संगठनों की सूची सौंपी, कहा- प्रदेश से हो इनका सफाया

Tricity Today | सांसद साक्षी महाराज

Uttar Pradesh : भाजपा सांसद साक्षी महाराज बुधवार को उन्नाव के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अलगाववादी आतंकवादी संगठनों निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानपुर और उन्नाव आतंकवादियों का गढ़ बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आतंकी संगठनों की सूची उनको सौंपी है।

कार्यवाही का सिलसिला शुरू
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि प्रदेश में आतंक फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गृह मंत्रालय देश और प्रदेश में अशांति फैलाने वालों की सूची बना रहा है। बहुत जल्द इन लोगों के ऊपर कार्यवाही का सिलसिला शुरू होगा। साक्षी ने कहा कि वह नूपुर शर्मा को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कतई सहमत नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट को अपने इस आदेश पर पुनर्विचार करना चाहिए।

शुरुआत यूपी से हो : सांसद
साक्षी महाराज ने कहा कि जिस धारा के तहत कानपुर में पत्थरबाजी हुई। उसी धारा के तहत बुलडोजर चलाया जा रहा है। जहां भी पत्थरबाजी होगी वहा पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक दर्जन आतंकवादियों की सूची दी है और आग्रह किया है कि कार्रवाई की शुरुआत यूपी से ही की जाए।

देवी देवताओं का मजाक
महाराज ने नूपुर शर्मा का पक्ष लेते हुए कहा कि नूपुर के बयान से उनकी भावनाएं आहत हो गई। अब काली माँ का फोटो सिगरेट के साथ बनाया जा रहा है तो उससे क्या हो रहा है। देवी देवताओं का मजाक करने से क्या शांति बनी रहेगी। भाजपा सरकारों ने शांति बनाई है, यह लोग उसमें नजर लगाना चाहते हैं। साक्षी ने कहा कि धमकी की नई सूची में मोदी, योगी और उनका भी नाम है। आतंकवादी छोटे-छोटे लोगों पर हमला करने के बाद बड़े व्यक्ति पर हमला करके देश में अशांति फैलाना चाहते हैं।

2024 में यूपी की सभी सीटें जीतने का दावा
सांसद ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा में भाजपा प्रदेश सभी 80 सीटें जीतेगी। अबकी बार मैनपुरी भी भाजपा के खाते में जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना अच्छी योजना है। युवाओं में बहुत जोश है। युवा यह कहने लगे हैं कि भारत की सेवा के लिए चार साल क्या उन्हें एक दिन के लिए भी यदि सेना की वर्दी मिलती है, तो वह खुशी-खुशी सेना में भर्ती होंगे। कुछ लोग अलगाववाद की प्रेरणा से प्रेरित होकर इसका विरोध कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.