मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश में करेंगे 75,000 करोड रुपए का निवेश

UP Global Investors Summit 2023 Live : मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश में करेंगे 75,000 करोड रुपए का निवेश

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश में करेंगे 75,000 करोड रुपए का निवेश

Tricity Today | मुकेश अंबानी

UP Global Investors Summit : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 3 दिन तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय समिट का उद्घाटन किया है। इस दौरान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुकेश अंबानी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 75,000 करोड रुपए का निवेश करेंगे। यह निवेश अलग-अलग सेक्टरों में किया जाएगा। खासतौर से रिलायंस समूह की कंपनी जिओ उत्तर प्रदेश के गांव-गांव तक अपना नेटवर्क लेकर जाएगी।

विश्व पटल पर 'बोल्ड इंडिया' देखने मिलता है : अंबानी
मुकेश अंबानी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी जब से आप इस पद पर आए हैं। भारत में बड़े बदलाव देखने के लिए मिले हैं। भारत आज अपनी 1.4 बिलियन जनसंख्या की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। आपके नेतृत्व में 'बोल्ड इंडिया' विश्व पटल पर देखने के लिए मिलता है। भारत न केवल तकनीकी बल्कि प्रत्येक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं एक उदाहरण देना चाहता हूं। इस साल भारत में 5-जी इंटरनेट नेटवर्क टीवी से देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है। दूसरा सबसे बड़ा उदाहरण दुनिया में भारत के पास सबसे बड़ी युवा शक्ति है। भारतीय युवा अपने इनोवेशन, मेहनत और तकनीकी ज्ञान की बदौलत पूरी दुनिया में पहचान कायम कर रहे हैं। तीसरा सबसे बड़ा बदलाव है, देश में क्षेत्रीय असंतुलन तेजी से समाप्त हो रहा है। गांव और शहर के बीच का फर्क खत्म हो रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश ने आपके नेतृत्व में व्यापक बदलाव स्वीकार किए हैं। चौथी सबसे बड़ी चीज भारतीय जनमानस में दूरदर्शिता देखने के लिए मिल रही है। अब लोग भारत को एक बार फिर ड्राइविंग सीट पर देखना चाहते हैं।"

'नए भारत के लिए उत्तर प्रदेश आशा केंद्र बन गया है'
मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। मुकेश अंबानी ने कहा, "जिस तरह आज भारत पूरी दुनिया के लिए आशा का केंद्र बन गया है, उसी तरह आज नए भारत के लिए उत्तर प्रदेश आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक लोगों में जोश और उत्साह दिख रहा है। लॉ एंड ऑर्डर, इंफ्रास्ट्रक्चर और इज ऑफ डूइंग में उत्तर प्रदेश भारत का उत्तम प्रदेश बन कर उभर रहा है। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि आज उसके पास परिणाम देने वाला और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला नेतृत्व है।"   

मुकेश अंबानी ने आगे कहा "मैं उद्योग बिरादरी का प्रतिनिधित्व करने के नाते आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि हम आपके विजन 2030 में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। हम आपसे वादा करते हैं कि हम देश के सबसे पॉपुलर स्टेट को सबसे प्रॉस्पर स्टेट बनाने में आपका भरपूर सहयोग करेंगे। उत्तर प्रदेश को अगले 5 वर्ष में 1 ट्रिलियन यूएस डॉलर इकोनामी बनाने के आपके विजन में भरपूर सहयोग देंगे।

मुकेश अंबानी ने की ये 4 बड़ी घोषणाएं
  1. रिलायंस जिओ अगले 10 महीनों में यानी दिसंबर 2023 तक उत्तर प्रदेश के हर गांव और कस्बे तक 5G नेटवर्क लेकर जाएगा। जिओ का 5G नेटवर्क उत्तर प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक और तमाम दूसरे पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। हमारे दो इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को बड़ा फायदा पहुंचाएंगे। इनमें जियो स्कूल और जियो एआई डॉक्टर शामिल है। इस यूनिवर्सिटी के जरिए उत्तर प्रदेश के गांवों और छोटे-छोटे कस्बों तक अफोर्डेबल एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज को पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।
  2. जिओमार्ट के जरिए उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों और गांवों तक सैकड़ों हजारों की संख्या में किराना शुरू किए गए हैं। जिनका मकसद ज्यादा उत्पादन और ज्यादा आमदनी है। हमारा उद्देश्य राज्य के कृषि और गैर कृषि उत्पादों को बड़े से बड़ा बाजार उपलब्ध करवाना है। इससे उत्तर प्रदेश के किसानों, शिल्प और हस्तकला से जुड़े लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा।
  3. नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में हम उत्तर प्रदेश में 10 गीगावॉट उत्पादन क्षमता का इकोसिस्टम विकसित करेंगे, यह देश में सबसे बड़ा होगा। हम महत्वकांक्षी बायो एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। हमारे किसान अन्नदाता तो है ही, अब ऊर्जा दाता भी बनेंगे। इसके अलावा सोलर वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार होगा और पर्यावरण शुद्ध होगा।
  4. रिलायंस फाउंडेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी परियोजना 'नमामि गंगे' के साथ काम करेगा। उत्तर प्रदेश में जीवन और जीवन-यापन के माध्यमों को बदलने के लिए हम सरकार के साथ साझेदारी बनाए रखेंगे। रिलायंस यूपी के साथ जी-जान से विकास में सहयोग करने की भावना को आगे बढ़ाएगा।

मैंने योगी आदित्यनाथ को दिया वादा पूरा किया : मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी ने कहा, "2018 में जब मैं उत्तर प्रदेश पहली बार आया था तो यह राज्य में हमारी यात्रा के लिए शुरुआती था। तब मैंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भरपूर सहयोग देने का वादा किया था और मैं उस वायदे पर आज भी कायम हूं। हम अपने वादे पर खरे उतरे हैं और उस दिन से आज तक हमने उत्तर प्रदेश में 50,000 करोड रुपए का निवेश किया है। इससे ना केवल हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है, बल्कि हमने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार भी दिए हैं। हमारे निवेश ने उत्तर प्रदेश में 80,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। आज मैं यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं कि हम अगले 4 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में और 750,00 करोड रुपए का निवेश करेंगे। यह निवेश जिओ रिटेल बिजनेस और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में होगा। हमारा यह अतिरिक्त निवेश उत्तर प्रदेश में 1,00,000 नए रोजगार के अवसर युवाओं को मुहैया करवाएगा। उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

कौन से सेक्टर में कितना निवेश हो रहा

सेक्टर

निवेश का प्रतिशत

मैन्युफैक्चरिंग

56%

एग्रीकल्चर एंड एलाइड

15%

इंफ्रास्ट्रक्चर

8%

टेक्सटाइल

7%

पर्यटन

5%

शिक्षा

3%

आइटी एंड इलेक्ट्रानिक्स

2%

हेल्थकेयर

1%

वेयरहाउसिंग एंड लाजिस्टिक

1%

रिन्यूएबल एनर्जी

1%

फार्मास्युटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस

1%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.