अस्पताल में भर्ती लड़कियों के साथ मुस्लिम कंपाउंडर ने किया गंदा काम, कैमरे में कैद हुई घटना

मुजफ्फरनगर में शर्मनाक मामला : अस्पताल में भर्ती लड़कियों के साथ मुस्लिम कंपाउंडर ने किया गंदा काम, कैमरे में कैद हुई घटना

अस्पताल में भर्ती लड़कियों के साथ मुस्लिम कंपाउंडर ने किया गंदा काम, कैमरे में कैद हुई घटना

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। नई मंडी क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित दो लड़कियों के साथ अस्पताल के कंपाउंडर ने अश्लील हरकतें की। इस दौरान एक लड़की की मां की आंख खुल जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी फुर्र हो गया। कंपाउडर की यह घिनौनी हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी के गैर संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण काफी लोगों ने अस्पताल पहुंचकर अपनी नाराजगी भी जताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बुधवार देर रात की घटना
जानकारी के मुताबिक नई मंडी क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में शर्मसार करने वाली घटना से हर कोई हैरत में है। नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में शाहपुर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी कई दिन से बुखार से पीड़ित है। बीते 26 अक्टूबर को उपचार के लिए बेटी को नई मंडी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी के अलावा यहां सिखेड़ा क्षेत्र की एक और लड़की भर्ती थी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
आरोप है कि बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे अस्पताल के कंपाउंडर शोएब पुत्र इरशाद निवासी सहावली ने दो बालिकाओं के साथ सोते समय अश्लील हरकतें की। इत्तेफाक से शिकायतकर्ता महिला की आंख खुल गई। महिला ने कंपाउंडर की घिनौनी करतूत को देखकर शोर मचा दिया, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित परिवार ने सुबह डॉक्टरों से मामले की शिकायत कर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। वीडियो में शोएब दोनों बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें साफ नजर आ रही हैं। 

आरोपी अस्पताल से निष्कासित
गुरूवार को पीड़ित परिवार से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया। डॉक्टर ने आरोपी को अस्पताल से निष्कासित करते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.