मुजफ्फरनगर के छोरे ने जीत लिया हरियाणा का दिल, 11 लाख के दहेज को मारी लात, ₹1 में रचाई शादी

एक विवाह ऐसा भी : मुजफ्फरनगर के छोरे ने जीत लिया हरियाणा का दिल, 11 लाख के दहेज को मारी लात, ₹1 में रचाई शादी

मुजफ्फरनगर के छोरे ने जीत लिया हरियाणा का दिल, 11 लाख के दहेज को मारी लात, ₹1 में रचाई शादी

Tricity Today | मुजफ्फरनगर के छोरे ने जीत लिया हरियाणा का दिल, 11 लाख के दहेज को मारी लात, ₹1 में रचाई शादी

West UP : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अनोखा विवाह हुआ है। पिछले कुछ सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दहेज प्रथा काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। लोग अपनी बेटियों की शादी में लाखों से लेकर करोड़ों रुपए तक लगा देते हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर में एक अनोखा विवाह देखने को मिला है। जहां पर दूल्हे ने 11 लाख रुपए का दहेज लौटा दिया और केवल ₹1 में शादी की। यह पूरा मामला केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं बल्कि पूरे वेस्ट यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों की सराहना की है। 

मुजफ्फरनगर से अंबाला पहुंची बरात
मुजफ्फरनगर के चरथावल में स्थित रोनी गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी ठाकुर विनोद पुंडीर के बेटे हरविंदर पुंडीर की शादी हरियाणा के अंबाला में रहने वाली शीतल चौहान के साथ हुई है। बीते 1 दिसंबर को हरविंदर पुंडीर की बरात अंबाला पहुंची। शीतल चौहान की परिजनों ने धूमधाम के साथ अपने दामाद का स्वागत किया।

हाथ जोड़कर लौटा दिया लाखों का दहेज
रीति-रिवाज के साथ शादी हो रही थी। शीतल चौहान के पिता ने शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी और काफी अच्छी तरीके से खातिरदारी की। रसम-रिवाज के दौरान शीतल चौहान के पिता ने काफी सारे आभूषण और 11 लाख रुपए लाकर दूल्हे के पिता के सामने रख दिए। मौके पर दूल्हा भी बैठा हुआ था। इस दौरान दूल्हे ने तुरंत बोल दिया कि उनको केवल एक रुपए में शादी करनी है और सारा दहेज वापस लौटा दिया। इस दौरान लड़की वालों ने कहा कि यह हम अपनी मर्जी से दे रहे हैं। इतना सुनते ही दूल्हे हरविंदर ने शीतल के पिता के सामने हाथ जोड़ लिए और बोल दिया कि हमें कोई दहेज नहीं चाहिए। हम यह विवाह केवल एक रुपए में करेंगे। अब यह विवाह पूरे मुजफ्फरनगर के अलावा वेस्ट यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सक्षम लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। दहेज प्रथा एक बहुत बड़ा पाप है, जिससे लोगों को बचना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.