नरेंद्र सिंह भाटी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय, सपा-रालोद प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, दो पर्चे खारिज

BIG BREAKING : नरेंद्र सिंह भाटी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय, सपा-रालोद प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, दो पर्चे खारिज

नरेंद्र सिंह भाटी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय, सपा-रालोद प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, दो पर्चे खारिज

Tricity Today | Narendra Singh Bhati

Bulandshahr News : बुलंदशहर गौतमबुद्ध नगर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में बड़ी जानकारी आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह भाटी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। दरअसल, उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के उम्मीदवार सुनीता शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके अलावा एक और अन्य उम्मीदवार का पर्चा खारिज हुआ है। जिसके बाद मैदान में केवल भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह भाटी रह गए हैं। हालांकि, अभी बुलंदशहर जिला प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बुलंदशहर से मिली जानकारी के मुताबिक सपा-राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त प्रत्याशी सुनीता शर्मा का पर्चा वापस हो गया है। बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सीट से सपा-रालोद गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सुनीता शर्मा अरनिया ब्लॉक के प्रमुख रह चुकी हैं। दो अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। लिहाजा, भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी का निर्विरोध एमएलसी चुना जाना तय हो गया है। दूसरी तरफ पर्चा खारिज होने की सूचना से सपा-गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। सुरक्षा के नजरिये से कलक्ट्रेट परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.