मुख्तार अंसारी की करीबी नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत गिरफ्तार

यूपी के गाजीपुर में फर्जीवाड़ा कर बनी थी शिक्षक : मुख्तार अंसारी की करीबी नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी की करीबी नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत गिरफ्तार

Tricity Today | निकहत

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बनी बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। निकहत का पति और बहादुरगंज के चेयरमैन रियाज अंसारी मुख्तार अंसारी का करीबी है। मदरसा मदरसतुल मस्कीन, बहादुरगंज में फर्जी कागजातों के आधार पर निकहत सहायक अध्यापक की नौकरी कर रही थी। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई की गई है।

छह बार से चेयरमैन पद पर काबिज हैं पति पत्नी
 जिले में अपराध और आपराधिक कार्यों में लिप्त सफेदपोशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नगर पंचायत बहादुरगंज गाजीपुर के चेयरमैन रियाज अंसारी की पूर्व चेयरमैन पत्नी निकहत परवीन को फर्जीवाड़े के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनो पति पत्नी 6 बार से चेयरमैन पद पर काबिज हैं। क्षेत्र में काफी रसूखदार माने जाते हैं। ये कुनबा कभी बसपा तो कभी सपा के साथ जरूरत के हिसाब से बनते रहते हैं। 

क्या कहती है पुलिस
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन फर्जी कागजातों के आधार पर मदरसा मदरसतुल मस्कीन, बहादुरगंज में फर्जी तरीके से सहायक अध्यापक पद पर कर रही थी। नौकरी और फर्जी तरीके से सरकारी कोष से वेतन भी ले रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अध्यापिका एवं पूर्व चेयरमैन के पति व वर्तमान चेयरमैन का मुख्तार अंसारी गैंग से काफी करीबी रिश्ता है। इन दोनों और इनके सहयोगियों की गहन जांच की जा रही है। पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.