नोएडा विधायक पंकज सिंह का हुआ स्वागत, कहा- कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों के बीच में कार्य करें

Saharanpur : नोएडा विधायक पंकज सिंह का हुआ स्वागत, कहा- कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों के बीच में कार्य करें

नोएडा विधायक पंकज सिंह का हुआ स्वागत, कहा- कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों के बीच में कार्य करें

Google Image | नोएडा विधायक पंकज सिंह का हुआ स्वागत

Saharanpur : सहारनपुर में पार्टी की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा के नोएडा विधायक पंकज सिंह का नानौता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडल और नगर विकास समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

सी श्रेणी के बूथों पर खास ध्यान रखा जाए : पंकज सिंह
विधायक पंकज सिंह ने आगामी नगर-निकाय चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जाएं। खासकर सी श्रेणी के बूथों की जीतने का लक्ष्य बनाकर कार्य करें। सी श्रेणी के बूथों पर खास ध्यान रखा जाए और इसको लेकर मंथन भी किया जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। कोई पात्र व्यक्ति योजना वंचित है तो उसको लाभ दिलवाया जाए। इसके साथ ही विधायक पंकज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।

इस दौरान युवा मोर्चा जिला मंत्री कुलवंत राणा, तरूण राणा, जगवीर फोजी, अमरसिंह, हेमसिंह, धीरज रुहेला, आशीष, भीमसिंह, टिंकू सैनी, अमीसिंह, शहजाद, पंकज चौधरी, अमित चौधरी, अशोक राणा, सावन राणा, राजूपाल, शिवकुमार राणा, सुधीर, संदीप राणा, कांत राणा, प्रेमपाल शर्मा व नगर विकास समिति के नगराध्यक्ष राजेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.