'ब्लैक ताजमहल' की तर्ज पर शाहजहां ने बनवाया था आगरा का ताजमहल!, जानिए क्या है इसका इतिहास

खास रिपोर्ट : 'ब्लैक ताजमहल' की तर्ज पर शाहजहां ने बनवाया था आगरा का ताजमहल!, जानिए क्या है इसका इतिहास

'ब्लैक ताजमहल' की तर्ज पर शाहजहां ने बनवाया था आगरा का ताजमहल!, जानिए क्या है इसका इतिहास

Google Image | Black Tajmahal

Black Taj Mahal : आगरा के ताजमहल के बारे में ज्यादातर लोग जानते ही होंगे, कभी काला ताजमहल के बारे में कभी सुना नहीं होगा। काला ताजमहल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर हैं। संगमरमर वाले ताजमहल को अपने अगर देख लिया हैं, तो कभी कला ताजमहल को भी जरूर देखें।

 जानिए कहां हैं ‘ब्लैक ताजमहल’ 
फ़ारसी, इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण में ताजमहल हैं।, लेकिन क्या आपको पता हैं देश में एक और ताजमहल है, जिसे ‘ब्लैक ताजमहल’ के नाम से जाना जाता हैं। काला ताजमहल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। जहां शाह नवाजखान का मकबरा है। 
 
दुनिया के 7 अजूबों में से एक हैं आगरा का ताजमहल 
आगरा के ताजमहल की ख़ूबसूरती ने कवियों, संगीतकारों और चित्रकारों को अपनी काफी आकर्षित किया हैं। यह इस तरीके से बना हुआ हैं कि सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग इस खूबसूरत ताज को देखने आते हैं। आगरा का ताजमहल भी दुनिया के 7 अजूबों में गिना जाता हैं। यह देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक आकर्षणों में से एक हैं। 

बुरहानपुर के ताजमहल से मिला था आगरा के ताजमहल को बनाने का आईडिया 
आगरा के ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद  में बनवाया था। वास्तुकला के लिहाज से इस ताज महल ने दुनिया की खास  इमारतों में खास जगह बनाई हुई है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं काला ताज महल की जो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित है। कहा जाता हैं कि शाहजहां को आगरा में ताज महल बनाने का आइडिया मध्य प्रदेश के बुरहानपुर को देखकर ही आया था। यह कितना सच हैं इसके बारे में अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला हैं। बुरहानपुर में मौजूद ऐतिहासिक काला ताजमहल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।  

भारतीय पुरातत्व और सर्वेक्षण विभाग रखता हैं ब्लैक ताजमहल का खास ध्यान 
2019 में भारतीय पुरातत्व और सर्वेक्षण विभाग ने ब्लैक ताजमहल की साज सज्जा और रखरखाव पर काफी ध्यान दिया हैं। यहां पर पशु पक्षी बड़े शान से चहचहाते हैं। धरोहर आज भी बड़ी शान से खड़ी हुई हैं, जिसकी वजह भी यही हैं।  

1622 से 1623 ईस्वी के बीच बनाया गया ये मकबरा 
मकबरे का निर्माण 1622 से 1623 ईस्वी के बीच हुआ है। काला ताजमहल में शाहनवाज खान का मकबरा है। वैसे शाहनवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना का बड़ा पुत्र था। उनकी परवरिश बुरहानपुर में ही हुई और उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें मुगल फौज का सेनापति बनाया गया। 44 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई, जिसे बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे दफनाया गया।  कुछ दिन बाद उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया और उन्हें भी इसी स्थान पर दफनाया गया। इसी की याद में शाहनवाज खान का मकबरा बना है। 

काले पत्थर से बनाया गया ताजमहल 
काला ताजमहल काले पत्थर से बनाया गया। यह ताजमहल कई, पक्षियों की बीट और उपेक्षा की मिट्टी से धूल धुसरित हो गया था। मकबरे को अगर आप पास से जाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि यह उस समय कितना सुंदर होगा। हालांकि यह इमारत बाकी इमारतों की तरह ज्यादा मशहूर तो नहीं हो पाई, लेकिन यह अपने आप में एक लोकप्रिय इमारत हैं। 

यह ईरानी कला का एक बेहतरीन उदाहरण हैं 
इस मकबरे का निर्माण आधा काले पत्थर से है और गुंबद ईंट और चूने से बनाया गया है। इसके अंदर बहुत ही अच्छी नक्काशी की गई है, जो ईरानी कला का एक बेहतरीन नमूना है। ये खूबसूरत स्मारक ताज के आकार में बनाया गया है, हालांकि आकार काफी छोटा है। एक बगीचे से घिरी हुई है और आकार में चौकोर है। इसमें शाहनवाज खान और उनकी बीवी की मजार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.