अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में प्रवेश निशुल्क, कांग्रेस इस तरह देगी विशेष संदेश

Uttar Pradesh : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में प्रवेश निशुल्क, कांग्रेस इस तरह देगी विशेष संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में प्रवेश निशुल्क, कांग्रेस इस तरह देगी विशेष संदेश

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow : दुनियाभर में 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर लखनऊ जिला प्रशासन ने भी बड़ा फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के ऐतिहासिक स्मारकों पर महिलाओं की एंट्री  निशुल्क होगी। इसके अलावा छोटा और बड़ा इमामबाड़ा पिक्चर गैलरी में महिलाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

कांग्रेस पार्टी कर रही मार्च का आयोजन
वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’  महिला मार्च आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं के अनूठे मार्च का नेतृत्व करेंगी। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नेट्टा डिसूजा ने बताया कि  उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि से शुरू किया गया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण की सिर्फ बात ही नहीं करती है, बल्कि उसे जमीन पर लेकर भी जाती है। 

केंद्र सरकार ने किया था फैसला
बता दें कि बीते सोमवार को भारत में केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित धरोहरों, संग्रहालयों और पुरातात्विक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी घरेलू और विदेशी आगंतुकों से कोई शुल्क नहीं लिए जाने का फैसला किया था। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) ने जानकारी  देते हुए कहा था कि देश में एएसआई द्वारा संरक्षित धरोहरों की संख्या 3,691 है। इनमें सबसे अधिक 745 धरोहर उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें 143 स्थलों और धरोहरों में टिकट लगता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.