ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला हमला

बलिया : ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला हमला

ओपी राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बोला हमला

Tricity Today | ओपी राजभर

Baliya : यूपी के बलिया में सपा गठबंधन में शामिल सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। ओमप्रकाश राजभर ने आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव की कृपा पर मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव के नेतृत्व में जितने भी चुनाव हुए है वो सब हारे है। चाहे 2014 हो या 2017 यजे 2019 या 2022 या MLC चुनाव हो। अखिलेश यादव को बाप की विरासत मिली है उन्होंने धरातल पर कोई काम नही किया है। समाजवादी पार्टी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही है। जिस पार्टी का मुखिया चुनाव प्रचार में न जाये वो पार्टी क्या चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव को ए सी कमरों से बाहर निकलकर चलना चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज जाएगा और नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरवा के चुनाव जीत जाएंगे तो ये संभव नही है। वही ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर अखिलेश जी और मायावती जी दलितों का पिछडों का हित चाहते है तो दोनो को  मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए नही तो भाजपा 80 की 80 सीट भी जीत जाएगी। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में 5 सीट पर चुनाव लड़ने पर कहा कि अखिलेश यादव को 5 सीट देनी पड़ेगी। अखिलेश यादव 60 सीट पर चुनाव लड़ें और 20 सीट सहयोगी दलों को दें। सब मिलकर चुनाव लड़ें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.