बलरामपुर से पलटू राम मंत्री बने, वेल्डर से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अब कैबिनेट तक का सफर

योगी मंत्रिमंडल में नए चेहरे : बलरामपुर से पलटू राम मंत्री बने, वेल्डर से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अब कैबिनेट तक का सफर

बलरामपुर से पलटू राम मंत्री बने, वेल्डर से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अब कैबिनेट तक का सफर

Tricity Today | बलरामपुर से पलटू राम मंत्री बने

Yogi Adityanath Cabinet Expansion : योगी आदित्यनाथ सरकार की मंत्री परिषद में बलरामपुर की सदर सुरक्षित सीट से जीते भाजपा विधायक पलटू राम को जगह मिली है। वह राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं और सादगी से अपना जीवन गुजारते हैं। पलटू राम का राजनीतिक सफर कम रोचक नहीं है। वह कभी वेल्डर हुआ करते थे। गांव-देहात में वेल्डिंग का काम करते थे। उन्हें पूर्वांचल के बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह का साथ मिला और आज योगी मंत्रिमंडल में एंट्री मिल गई है।

पलटू राम की वार्षिक आय 5 लाखऔर एमए तक पढ़े 
गोंडा जिले के परेड सरकार गांव में जन्मे विधायक पलटू राम ने अवध विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा प्राप्त की है। राजनीति में रुझान होने के कारण छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में भागीदारी करते रहे। वह वर्ष 2000 में सबसे पहले भदुआ तरहर क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य और फिर उपाध्यक्ष चुने गए थे। जब पलटू राम ने विधानसभा का चुनाव लड़ा तो हलफनामे में अपनी वार्षिक आय पांच लाख रुपये बताई थी।

बसपा छोड़कर भाजपा में आए थे पलटू राम
पलटू राम वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर वह मनकापुर सुरक्षित सीट से लड़े। उन्होंने 2015 में गिर्द गोंडा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर सदर सीट से टिकट दिया गया। जहां उन्होंने जीत दर्ज की। अब मंत्री बन गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.