सीतापुर में हिरासत में प्रियंका गांधी की कमरे झाड़ू लगाते तस्वीर आई, इंटरनेट मीडिया पर हो रही वायरल

लखीमपुर खीरी :  सीतापुर में हिरासत में प्रियंका गांधी की कमरे झाड़ू लगाते तस्वीर आई, इंटरनेट मीडिया पर हो रही वायरल

सीतापुर में हिरासत में प्रियंका गांधी की कमरे झाड़ू लगाते तस्वीर आई, इंटरनेट मीडिया पर हो रही वायरल

Tricity Today | प्रियंका गांधी की कमरे झाड़ू लगाते तस्वीर आई

लखीमपुर खीरी :  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को भड़की हिंसा में हुई नौ लोगों की मौत के मामले में विपक्षी दल सियासत करने पर जुटे हैं। सभी पार्टियों के बड़े नेताओं को सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिया गया है। इस दौरान प्रियंका गांधी का कमरे में झाड़ू लगाती तस्वीर सामने आई है। इस कमरे में ही प्रियंका गांधी को हिरासत के बाद रखा गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी के सीतापुर में हिरासत के बाद कमरे में श्रीमती प्रियंका गांधी की झाड़ू लगाते हुए तस्वीर सामने आई है। जहां पर उनको हिरासत में रखा गया है। कहा जा रहा है कि सीतापुर में प्रियंका गांधी को जिस कमरे में रखा गया है, वहां गंदगी है। सीतापुर में हिरासत के लिए जाने के बाद प्रियंका ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। लखनऊ से लखीमपुर-खीरी जाने के प्रयास में सीतापुर में हिरासत में लिया गया है। इस दौरान इनको पीएसी के गेस्ट हाउस के कमरे में रोका गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी भोर में करीब पांच बजे रास्ते में सीतापुर में उन्हें हिरासत में ले लिया गया और पीएसी के परिसर में भेज दिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस की महासचिव किसानों का दर्द बांटने जा रही थीं। उन्हें इस तरह से लखीमपुर खीरी जाने से रोका जाना अलोकतांत्रिक है।

सीतापुर में पीएसी के इसी परिसर में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को भी हिरासत में लेकर रखा गया है। इस गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू भी बाहर के कमरे में मौजूद हैं। इस घटना के बाद देश भर से राजनीतिक दलों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी का रुख कर लिया है। रविवार रात से ही कई नेताओं ने लखीमपुर जाने की कोशिश शुरू कर दी। हालांकि किसी भी दल ने नेता को लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी गई। किसी को हाउस अरेस्ट किया गया तो किसी को रास्ते में हिरासत में लिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.