सीएम योगी बने पहले मुसाफिर, ताजनगरी के लोग होली पर लेंगे डबल मजा

पीएम मोदी ने आगरा को दी मेट्रो की सौगात : सीएम योगी बने पहले मुसाफिर, ताजनगरी के लोग होली पर लेंगे डबल मजा

सीएम योगी बने पहले मुसाफिर, ताजनगरी के लोग होली पर लेंगे डबल मजा

Tricity Today | आगरा को दी मेट्रो की सौगात

Agra News : उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर आगरा, जो अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और प्रेम के लिए विख्यात है। अब एक नया चरण अपने विकास के मार्ग पर अग्रसर है। आगरा मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया है। आगरा मेट्रो का उद्घाटन शहर को एक नए स्तर पर ले जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुगम परिवहन का लाभ मिलेगा। अब मेट्रो लखनऊ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद की तरह आगरा में भी दौड़ेगी।

मोदी ने कोलकाता से किया वर्चुअल शुभारंभ 
आगरा में मेट्रो दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आगरा मेट्रो (Agra Metro) के पहले कॉरिडोर का कोलकाता से वर्चुअली इनॉगरेशन किया। इस कार्यक्रम में आगरा में सीएम योगी मौजूद रहे। सीएम ने मेट्रो से 7 मिनट तक सफर भी किया। वो ताजमहल स्टेशन से ताज ईस्ट गेट तक गए। कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने तैयारी पूरी कर ली थी। आगरा के इस कॉरिडोर में 6 मेट्रो स्टेशन हैं, जिसमें 3 ऐलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड हैं।

ये हैं मेट्रो स्टेशन के नाम 
अब आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, मनकामेश्वर और जामा मस्जिद जाने के लिए मेट्रो से सफर किया जा सकता है। इन मेट्रो स्टेशनों के नाम ताजमहल ईस्ट, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड ताजमहल और मनकामेश्वर मंदिर होंगे। 

इतना लगेगा किराया 
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट 8379.62 करोड़ की लागत बना है। इसके दो कॉरिडोर की लंबाई 29.4 किलोमीटर है। 7 मार्च से पब्लिक सुबह 6:00 से रात के 10:00 बजे तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। टिकट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। ताज पूर्वी स्टेशन से मनकामेश्वर स्टेशन तक का 20 रुपए किराया लगेगा।

आगरावासियों के लिए होली का तोहफा 
मेट्रो उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरावासियों के लिए यह होली से पहले मेट्रो ट्रैन के सौगात है। बाकी प्रोजेक्ट के लिए ऐसे ही तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। आगरा में मेट्रो का सफर शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। आगरा में जाम सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन आगरा में मेट्रो चलने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा सड़कों से भी यातायात का बोझ काफी हद तक कम होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.