राजा भैया ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का सहयोग दिया, किया यह बड़ा उदघोष्

प्रतापगढ़ : राजा भैया ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का सहयोग दिया, किया यह बड़ा उदघोष्

राजा भैया ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का सहयोग दिया, किया यह बड़ा उदघोष्

Google Image | विधायक राजा भैया से मिलते श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट के पदाधिकारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट अयोध्या में विशालकाय और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में धन संग्रह अभियान चला रहा है। इस मिशन की कमान विश्व हिंदू परिषद को सौंपी गई है। पूरे देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां पहले ही राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दान कर चुकी हैं। इस कड़ी में शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनके समर्थकों ने 4-5 करोड़ रुपए की धनराशि दान की है। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय शनिवार को कुंडा के बेती कोठी में पहुंचे थे। राजा भैया ने यहां उन्हें बड़ी राशि निधि समर्पण में भेंट की। इस मौके पर चंपत राय ने उन्हें और हजारों समर्थकों को धन्यवाद कहा और मंदिर निर्माण अभियान से जुड़ने की बधाई दी। कहा जा रहा है कि राजा भैया ने करोड़ों रुपये मंदिर ट्रस्ट को दिया है। पर वह इसे गुप्त रखना चाहते थे। इसलिए इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को कुंडा के बेती कोठी में सुबह 11:00 बजे एक कैंप लगाया गया। इसमें राजा भैया और उनके हजारों समर्थक पहुंचे और उन्होंने इस मिशन को सफल बनाने में अहम योगदान देने की बात कही। 

पूर्व मंत्री राजा भैया के चचेरे भाई और एमएलसी अक्षय प्रताप ने दावा किया कि राजा भैया और उनके समर्थकों ने भव्य मंदिर निर्माण के लिए बड़ी धनराशि दान की है। बताते चलें कि राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक हैं। वह जनसरोकार और सामाजिक हित के कार्यों हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। खास तौर पर प्रतापगढ़ और कुंडा इलाके में लोग उन्हें विशेष आदर देते हैं। कहा जाता है कि वह कमजोरों की फरियाद सुनने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में विशालकाय और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश मंज जनसंपर्क अभियान चला रहा है। 

यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। इस मिशन का मकसद न सिर्फ मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करना है, वरन इसके जरिए लोगों को राम मंदिर से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस अभियान की कमान विश्व हिंदू परिषद को सौंपी गई है। हालांकी आरएसएस और उसके आनुषंगिक संगठन भी विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत ज्यादातर बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने पहले ही मंदिर निर्माण के लिए दान दे दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.