पीआरडी जवान की हत्या, महिला समेत दो हिरासत में

Rampur News :  पीआरडी जवान की हत्या, महिला समेत दो हिरासत में

पीआरडी जवान की हत्या, महिला समेत दो हिरासत में

Google Image | Symbloic Image

Rampur News : जिले के टांडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पीआरडी जवान महेश सिंह की हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। उनका शव आधी रात के बाद गांव के पास पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

फोन पर बात करते हुए घर से निकले थे महेश सिंह 
जानकारी के मुताबिक, पीआरडी जवान महेश सिंह शनिवार की रात मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर से बाहर निकल आए। उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटे। आधी रात तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन को चिंता हुईं। परिजन उनकी तलाश करने निकले। थोड़ी देर में उनका शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। 

मृतक के सिर पर चोट के निशान
पीआरडी जवान महेश सिंह की हत्या की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर मौक पर टांडा थाने की पुलिस भी आ गई। पीआरडी जवान के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिर पर कोई भारी चीज से मारकर हत्या की है। पुलिस ने स्वजन से मिली जानकारी के अधार पर गांव की एक महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.