प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू से मांगा इस्तीफा, पदाधिकारियों से पूछा इस करारी हार का कारण

यूपी चुनाव का परिणाम : प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू से मांगा इस्तीफा, पदाधिकारियों से पूछा इस करारी हार का कारण

प्रियंका गांधी ने अजय कुमार लल्लू से मांगा इस्तीफा, पदाधिकारियों से पूछा इस करारी हार का कारण

Tricity Today | बैठक

Lucknow News : यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट मिली हैं। अपनी हार के बाद कांग्रेस की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा मांगा है। अजय कुमार लल्लू के अलावा हारे हुए सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का निर्णय किया है।

केवल 2 सीटें मिलीं
यूपी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 2 सीटें कांग्रेस के खाते में आई। 387 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी जमानत जब्त हो गई। जबकि इस चुनाव में प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत नया प्रयोग किया था और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे। मंगलवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी सभी राष्ट्रीय सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। जिसमें अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा मांगा गया। हालांकि यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे पर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 

पदाधिकारियों से पूछा इस करारी हार का कारण
बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर यूपी विधानसभा चुनाव में इतनी करारी हार का कारण क्या है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि इस चुनाव में हार का कारण जो भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रियंका के इस सवाल पर कई पदाधिकरियों ने कहा कि संगठन का साथ न देने और स्थानीय नेताओं द्वारा मदद न करना कांग्रेस की हार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.