बच्चे चोरी करने के शक में मनोरोगी महिला को बनाया बंधक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

आगरा : बच्चे चोरी करने के शक में मनोरोगी महिला को बनाया बंधक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

बच्चे चोरी करने के शक में मनोरोगी महिला को बनाया बंधक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

Google Image | मनोरोगी महिला

Agra : आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक अजिब मामला देखने को मिला है। क्षेत्र के एक गांव में महिला को बच्चे चोरी के शक में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने महिला के हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराया। देखा गया तो महिला मनोरोगी है, वह बोल नहीं सकती। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। 

शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से महिला को पकडा 
थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी गांव में मीरा देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। मीरा देवी ने बताया कि वह अपनी 6 वर्षीय बेटी पायल के साथ मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी, तभी अचानक एक महिला आई और उनके बच्चे को उठाकर भागने लगी। इस पर उनकी आंखें खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को पकड़कर बंदक बना लिया। 

पुलिस ने महिला को कराया बंधन मुक्त 
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने महिला के हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराया। बाद में देखा गया तो महिला मनोरोगी थी, वह बोल नहीं सकती थी। महिला कहां की रहने वाली है और वह यहां क्या कर रही थी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है  पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

पुलिस का बयान 
थाना ताजगंज के शुभेंद्र बालियान ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वह बोल नहीं सकती। शक के आधार पर लोगों ने महिला को पकड़कर उसकी पिटाई की। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बच्चे चोरी की घटना से साफ इनकार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.