गोरखपुर के हिस्से में दो टिकट, राधा मोहन अग्रवाल और संगीता यादव राज्यसभा जाएंगे

Rajya Sabha Election 2022 : गोरखपुर के हिस्से में दो टिकट, राधा मोहन अग्रवाल और संगीता यादव राज्यसभा जाएंगे

गोरखपुर के हिस्से में दो टिकट, राधा मोहन अग्रवाल और संगीता यादव राज्यसभा जाएंगे

Tricity Today | राधा मोहन अग्रवाल और संगीता यादव

Uttar Pradesh News : राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारों की घोषणा की है। खास बात यह है कि इनमें 2 प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं। गोरखपुर सदर सीट से कई बार विधायक रह चुके डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है। दूसरी ओर गोरखपुर जिले की चौरी चौरा विधानसभा सीट से विधायक रही संगीता यादव को भी राज्यसभा का टिकट दिया गया है। दरअसल, डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल और संगीता यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी परंपरागत सीट छोड़ दी थी। पार्टी ने दोनों ही नेताओं को पुरस्कार स्वरूप राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

भाजपा के 8 प्रत्याशी जीत सकते हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश में द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 11 सीटों के लिए हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास उत्तर प्रदेश में इस वक्त 272 विधायक हैं। दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के पास 125 विधायक हैं। इस तरह भारतीय जनता पार्टी बेहद आसानी से 8 प्रत्याशियों को चुनाव जीत वाले की है। दूसरी और समाजवादी पार्टी केवल 3 उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने में सफल हो सकती है। रविवार को भाजपा ने अपने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अभी 2 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

योगी के गृह जनपद गोरखपुर को मिली तरजीह
राज्यसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर को भारतीय जनता पार्टी ने खासी तरजीह दी है। एक तरफ पूर्व सदर विधायक राधा मोहन अग्रवाल को राज्यसभा का टिकट दिया गया है, तो दूसरी तरफ चोरा चोरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक संगीता यादव को टिकट दिया गया है। विधानसभा में सदस्यों के गणित से साफ है कि दोनों ही पूर्व विधायक राज्यसभा आसानी से पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि गोरखपुर की चौरी चौरा विधानसभा सीट की पूर्व विधायक संगीता यादव को भारतीय जनता पार्टी ने पारितोषिक स्वरूप राज्यसभा का टिकट दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के बीच हुए गठबंधन में संगीता यादव की सीट भारतीय जनता पार्टी ने निषाद पार्टी को दे दी थी। उस वक्त संगीता यादव ने पार्टी के लिए गठबंधन धर्म निभाया था। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट देकर उनके लिए राष्ट्रीय राजनीति में दरवाजे खोल दिए हैं।

योगी के लिए सीट छोड़ने वाले डॉ.अग्रवाल जाएंगे राज्यसभा
गोरखपुर सदर से कई बार विधायक रह चुके डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल को राज्यसभा का टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राधा मोहन अग्रवाल ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट को खाली कर दिया था। योगी आदित्यनाथ के लिए मार्ग प्रशस्त करने पर पुरस्कार स्वरूप उन्हें पार्टी ने यह टिकट दिया है।

भाजपा ने इन नेताओं को दिया टिकट
आपको बता दें कि राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर शाम 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है। देश के 8 राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हरियाणा के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे ज्यादा 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए हैं। बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक के लिए दो-दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लिए एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश
1. 
कविता पाटीदार

कर्नाटक
1. निर्मला सीतारमण 
2. जग्गेश

महाराष्ट्र 
1. 
पीयूष गोयल 
2. डॉ.अनिल सुखदेवराव बोंडे 

राजस्थान
1.
घनश्याम तिवारी 

उत्तर प्रदेश 
1.
डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई
2. डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल
3. सुरेंद्र सिंह नागर 
4. बाबूराम निषाद 
5. दर्शना सिंह 
6. संगीता यादव 

उत्तराखंड 
1.
डॉ.कल्पना सैनी

बिहार 
1.
सतीश चंद्र दुबे 
2. शंभू शरण पटेल 

हरियाणा 
1. कृष्ण लाल पंवार

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.