रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित, मेरठ की मनीषा को जिम्मेदारी

Meerut News : रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित, मेरठ की मनीषा को जिम्मेदारी

 रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित, मेरठ की मनीषा को जिम्मेदारी

Tricity Today | महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत

Meerut : राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी महिला विंग नारी शक्ति संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत को मनोनीत किया है। मनीषा अहलावत ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मेरठ कैंट सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल से चुनाव हार गईं थीं।

जयंत चौधरी ने की घोषणा
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को नारी शक्ति संगठन रालोद की महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। इसमें मनीषा अहलावत को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। मनीषा अहलावत के पिता चंद्रवीर सिंह भी विधायक रह चुके हैं। मनीषा अहलावत को मेरठ के रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, शाहजेब रिजवी, नरेंद्र खजूरी, अशोक चौधरी और विनय मल्लाहपुर ने बधाई दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.