इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण में भाजपा की डबल इंजन सरकार बेहद एक्टिव

गोरखपुर महोत्सव 2023 में रवि किशन बोले- इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण में भाजपा की डबल इंजन सरकार बेहद एक्टिव

इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण में भाजपा की डबल इंजन सरकार बेहद एक्टिव

Tricity Today | गोरखपुर महोत्सव 2023 में रवि किशन

Gorakhpur Festival 2023 : गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार इको टूरिज्म और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहद संवेदनशील है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार देश-प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए न केवल वृह्द पौधरोपण अभियान संचालित कर रही है, बल्कि वेटलैंड संरक्षण एवं ग्रासलैंड संरक्षण के लिए गंभीर कदम उठा रही। दूसरी ओर इको टूरिज्म की दिशा में नित नए कदम बढ़ा ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन की नई संभावनाएं भी पैदा कर रही हैं। 

पहली बार फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी श्रृंखला हुई
रवि किशन ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में इको टूरिज्म की थीम पर गोरखपुर महोत्सव 2023 में पहली बार फिल्म फॉर ह्यूमैनिटी श्रृंखला अंतर्गत तीन दिवसीय फिल्मोत्सव के शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार तीन दिवसीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान एवं वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा किया जा रहा है, इसे महोत्सव के सालाना उत्सव का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों की मुक्त कंठ से सराहना की है। 

हेरिटेज फाउंडेशन की प्रशंसा हुई
रवि किशन ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर की माटी के लाल तीन बार ग्रीन आस्कर पुस्कार से सम्मानित माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्मों का प्रदर्शन देखने शहर वासियों का अधिकाधिक संख्या में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मण्डल भीमसेन, डीएफओ विकास यादव, हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ.अनिता अग्रवाल, प्राणी उद्यान पशु चिकित्साधिकारी डॉ.योगेश प्रताप सिंह और उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ.हरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जलन कर किया। मुख्य वन संरक्षक डॉ.भीमसेन ने इस आयोजन के लिए गोरखपुर वन प्रभाग और हेरिटेज फाउंडेशन की प्रशंसा की है। 

कई अफसरों ने लिया हिस्सा
उन्होंने कहा कि असल में वन विभाग का काम आमजन मानस को वन पर्यावरण एवं वन्यजीव संक्षण के प्रति जागरूक करना है। पृथ्वी पर पेड़ पौधे, पानी, जंगल रहेंगे तभी हमारा भी जीवन बचेगा। अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ.अनिता अग्रवाल ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति और संस्कृति के समन्वय बनाए रखने का तरीका सिखाया है, लेकिन असंतुलन से जलवायु परिवर्तन की बढ़ती समस्याएं वन्यजीव एवं वनस्पतियों की प्रजातियां ही खत्म कर रही है। यह वक्त आत्ममंथन का भी है। डीएफओ विकास यादव एवं प्राणी उद्यान के पशुचिकित्साधिकारी डॉ.योगेश यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी अनिल कुमार तिवारी, मनीष चौबे, नरेंद्र मिश्र, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अनुपम अग्रवाल, पशु कल्याण कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव, हेरिटेज एवियंस की संयोजिका मल्लिका मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता मांधाता सिंह, वादिनी यादव समेत वन विभाग एवं प्राणी उद्यान का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। 

इन फिल्मो का हुआ प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान वाइल्ड लाइफ फिल्म निर्माता निर्देशक माइक हरिगोविंद पाण्डेय द्वारा निर्देशित गंगा हरितिमा, द माइग्रेटरी रिवर गंगा, गंगा डाल्फिन, वेटलैंड एण्ड सारस केन एवं ब्रोकेन विंग्स का प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को पुन: 12 बजे से 2 बजे तक लुकिंग फॉर सुलतान, गंगा द स्काई प्रदर्शित की जाएगी।

स्टॉल पर बास के उत्पाद और डॉक टिकट ने खींचा ध्यान
चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर वन प्रभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के स्टॉल पर वन विभाग और बैंबू मिशन की ओर से तैयार बांस के उत्पाद एवं वन निगम के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। वन्यजीव एवं जंगल सुरक्षा के संबंधित उपकरण लोगो का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। डाक टिकट संग्रहकर्ता अश्वनी कुमार दुबे का वाइल्ड लाइफ एवं पक्षियों पर आधारित डाक टिकट का संग्रह एवं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एवं हेरिटेज एवियंस के संयोजक अनुपम अग्रवाल की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ को भी सराहना मिली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.