रालोद कार्यकर्ताओं ने अजित सिंह का जन्मदिन मनाया, दी श्रद्धांजलि

बागपत : रालोद कार्यकर्ताओं ने अजित सिंह का जन्मदिन मनाया, दी श्रद्धांजलि

रालोद कार्यकर्ताओं ने अजित सिंह का जन्मदिन मनाया, दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | अजित सिंह का जन्मदिन मनाया

Noida News : राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओ ने बागपत रालोद कार्यलय में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया। इसके बाद 83वें जन्मदिवस पर शहर में  मिठाई बांटी गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर‌ जन्मदिन की शुभकामनायें दी। कार्यकर्ताओं ने स्व. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों और मजदूरों की आवाज बनने का काम किया है। उनका कहना था कि चौधरी साहब का यह पहला ऐसा जन्मदिन है जिसमें हमारे बीच नहीं है। हमें बेहद दुख भी है कि वे आज हमारे बीच नहीं है और खुशी यह है कि आज उनका जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब किसानों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी उनके आदर्शो पर चलने का काम करें। आज स्व. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है ।

हवन यज्ञ का आयोजन
वही बागपत के जीवाना गुलियान गांव  स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में भी चौधरी अजीत सिंह और महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें रालोद कार्यकर्ता, स्कूल समिति के लोग व कुछ छात्र छात्राएं भी हवन यज्ञ में शामिल हुए । जिसके बाद उनके चित्र पर श्रद्धासुमन फूल अर्पित किए गए ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.