यूपी की लुटेरी दुल्हन ने हरियाणा वालों को लगाया चूना, शादी के तीसरे दिन...

एक विवाह ऐसा भी : यूपी की लुटेरी दुल्हन ने हरियाणा वालों को लगाया चूना, शादी के तीसरे दिन...

यूपी की लुटेरी दुल्हन ने हरियाणा वालों को लगाया चूना, शादी के तीसरे दिन...

Google Image | Symbolic

Uttar Pradesh : हरियाणा के रेवाड़ी से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद दुल्हन सुबह 4 बजे घर की दीवार फांदकर फरार हो गई। अपने साथ लाखों रुपये के गहने और कैश भी ले गई। दुल्हन की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

क्या है पूरा मामला 
विधानसभा बावल के गांव टांकडी के लक्ष्मी नारायण उर्फ राजकुमार शर्मा की शादी यूपी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। यह रिश्ता एक बिचौलिए के माध्यम से हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि परिवार ने धूमधाम से यह विवाह किया था। दुल्हन के साथ उसका भाई और भाभी भी आए हुए थे। पूरे घर में खुशियों का माहौल था, दुल्हन को देखने आसपास के लोग भी आ रहे थे। परिवार में किसी को भी इस बात का एहसास तक नहीं था कि दुल्हन शादी के तीसरे दिन चोरी छुपे भाग जाएगी। इस घटना के बाद पूरा घर सदमे में है। ससुराल वालों ने दुल्हन के परिजनों से बात करने की कोशिश की। लेकिन, कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

सीसीटीवी में कैद हुई दुल्हन
दूल्हे के परिजनो ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांच के लिए पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची और सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लिया। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है। लेकिन, अब तक यह किसी को समझ नहीं आया कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुल्हन को पकड़ लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.