तेज बारिश के कारण पति-पत्नी पर गिरा लेंटर, महिला की मौत और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर : तेज बारिश के कारण पति-पत्नी पर गिरा लेंटर, महिला की मौत और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

तेज बारिश के कारण पति-पत्नी पर गिरा लेंटर, महिला की मौत और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Google Image | तेज बारिश के कारण गिरा लेंटर

Saharanpur : सहारनपुर जिले में घेर में सो रहे पति-पत्नी के ऊपर लेंटर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, देर रात तेजी से बारिश हो रही थी। जिससे घेर की दीवार ढह गई और लेंटर उन दोनों के ऊपर गिर गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दीवार ढहने से गिरा लैंटर 
जानकारी के अनुसार यह घटना रात 1:30 बजे की है। प्रवीण चौहान उर्फ बंटी और उसकी पत्नी डोली (37) गांव के बाहर घर में गुरुवार को रोजाना की तरह घेर पर सो रहे थे। उस दौरान भयंकर बारिश के कारण बराबर के खेत में पानी भर गया। जिससे उनके घेर की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से  लेंटर उनके ऊपर गिर गया। 

ग्रामीणों ने महिला को बहार निकला
जैसे-तैसे प्रवीण ने अपने आप को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पत्नी डोली उसके नीचे ही दबी रह गई। फिर प्रवीण ने आसपास के घेर में सो रहे ग्रामीणों को आवाज मारकर इकट्ठा किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं, बंटी के परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बंटी को काफी चोटें आई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.