लखीमपुर जा रहे सचिन पायलट को रोका गया, बोले- हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे

गाजियाबाद :  लखीमपुर जा रहे सचिन पायलट को रोका गया, बोले- हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे

लखीमपुर जा रहे सचिन पायलट को रोका गया, बोले- हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे

Google Image | Sachin Pilot

Lakhimpur Khiri Update : दिल्ली से लखीमपुर जा रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) को पुलिस ने गाजियाबाद में रोक लिया है। नोएडा में छिजारसी टोल प्लाजा पर सचिन पायलट को रोका गया है। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा, "हम कोई नियम नहीं तोड़ रहे हैं।" दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत पांच कांग्रेस के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने इजाजत मिल गई है। लिहाजा, आप दिल्ली वापस लौट जाइए। जानकारी मिली है कि सचिन पायलट लखीमपुर खीरी जाने के लिए अड़े हुए हैं।

नोएडा गाजियाबाद के बीच नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे से सचिन पायलट ठहरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। सचिन पायलट ने कहा, "हम लोग शांतिपूर्वक लखीमपुर खीरी जा रहे हैं। कोई नियम और सरकार का कायदा नहीं तोड़ रहे हैं। ऐसे में हमें नेशनल हाईवे पर सफर करने से रोकना पूरी तरह गैरकानूनी है। उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस जबरदस्ती करने पर आमादा हैं।" पुलिस अधिकारियों ने सचिन पायलट को बताया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 5 नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत राज्य सरकार ने दे दी है। वह लोग लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए निकल रहे हैं। आप कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा, आप को दिल्ली वापस लौट जाना चाहिए।

इस बीच गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर एकत्र हो गए हैं। यह लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सचिन पायलट को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी जाए। हालात संभालने के लिए नोएडा और गाजियाबाद से भारी फोर्स मौके पर भेजा गया है। इस हंगामे के चलते नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। दोनों और बड़ी संख्या में वाहनों की लाइनें लगी हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.