साहिल खान ने योगी सरकार के मंत्री से पूछा- कहां से आई इतनी प्रॉपर्टी, VIDEO

Tricity Today Exclusive Interview : साहिल खान ने योगी सरकार के मंत्री से पूछा- कहां से आई इतनी प्रॉपर्टी, VIDEO

साहिल खान ने योगी सरकार के मंत्री से पूछा- कहां से आई इतनी प्रॉपर्टी, VIDEO

Tricity Today | साहिल खान से खास बातचीत

सहारनपुर की नकुड विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के नेता साहिल खान इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। साहिल खान पढ़े-लिखे और युवा नेता हैं। बड़ी बात यह है कि साहिल ने नोएडा, दिल्ली और लंदन के शिक्षण संस्थानों से तालीम हासिल की है। वह पिछले करीब 3 वर्षों से इलाके में सक्रिय हैं। देश की कई बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं। दरअसल, साहिल के माता-पिता समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे से राजनीति कर रहे हैं।



साहिल खान ने नकुड़ से मौजूदा विधायक और योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि धर्म सिंह सैनी ने पिछले 15 वर्षों में सत्ता में रहकर केवल अपना विकास किया है। उनके कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा मंत्री धर्म सिंह सैनी 15 वर्षों से सत्ता में हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी और उसके बाद बसपा सरकार में मंत्री रहे। अब भारतीय जनता पार्टी में मंत्री हैं। इसके बावजूद नकुड विधानसभा क्षेत्र का विकास अधूरा तो दूर की बात है शुरू भी नहीं हो पाया है। मूलभूत सुविधाओं के लिए पूरा इलाका जूझ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों का बुरा हाल है। 

साहिल खान ने आरोप लगाया कि धर्म सिंह सैनी ने केवल अपना विकास किया है। उनका क्षेत्र की जनता से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है। मैं धर्म सिंह सैनी को चुनौती देता हूं कि वह खुली डिबेट में अपने 15 वर्षों के कार्यकाल का ब्यौरा पेश करें। मैं उन्हें क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के बारे में बताऊंगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.