पिता के साथ किए बड़े हनुमान जी के दर्शन

संगम नगरी पहुंची साइना नेहवाल : पिता के साथ किए बड़े हनुमान जी के दर्शन

पिता के साथ किए बड़े हनुमान जी के दर्शन

Tricity Today | संगम नगरी पहुंची साइना नेहवाल

Prayagraj News : ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को संगम नगरी पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। संगम में सेल्फी लेकर यादें संजोयी। इसके बाद पिता हरवीर सिंह के साथ बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। वहां महंत बलवीर गिरि से मुलाकात की। उन्होंने अंगवस्त्रम, रूद्राक्ष की माला व प्रसाद भेंट कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद दिया। साइना का दौरा व्यक्तिगत है। वह जुलाई 2021 में भी इसी तरह प्रयागराज आई थीं।

सेल्फी के लिए दौड़े लोग
ओलंपिक पदक विजेता और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अचानक प्रयागराज संगम पहुंचकर पहले गंगा दर्शन किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना की। संगम पर स्नान करने आए श्रद्धालु और नाविक उस समय चौंक गए, जब अपने खेल का जौहर दिखाने वाली साइना नेहवाल वहां नजर आईं। संगम तट पर मौजूद कुछ लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। जब तक लोग सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ते, तब तक वह नाव पर सवार होकर गंगा दर्शन करने निकल चुकीं थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.