सपाइयों ने आजम खान के जन्मदिन पर काटा केक, इंसानियत निभाने का लिया संकल्प

बुलंदशहर : सपाइयों ने आजम खान के जन्मदिन पर काटा केक, इंसानियत निभाने का लिया संकल्प

सपाइयों ने आजम खान के जन्मदिन पर काटा केक, इंसानियत निभाने का लिया संकल्प

Tricity Today | आजम खान के जन्मदिन पर काटा केक

Bulandshahar : जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर में मोहल्ला चौधरियानमें राफेउल इस्लाम खान के आवास पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक शिक्षा अनुदान समिति के पूर्व सदस्य बदरुल इस्लाम खान ने केक काटकर आजम खान को जन्मदिन की बधाई दी। बता दें आजम खान का 74वां जन्मदिन है।

इंसानियत निभाने का संकल्प लें : बदरुल इस्लाम खान
बदरुल इस्लाम खान ने कहा की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आजम खान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नेक नियत और इंसानियत निभाने का संकल्प लें। मानव जीवन में इंसानियत से बढ़कर कोई दूसरी चीज नहीं है। नेकनीयत के साथ लोगों की सेवा करने से आत्म बल और आत्म शक्ति मिलती है।

छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
इस दौरान बच्चों को स्कूल की किताब कॉपियां वितरित की गई। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद बड्डू कुरैशी ने किया। इस दौरान शिवओम सोढ़ी, फहीम खान, फुरकान चौधरी, सुएबुल उल इस्लाम, रईस मेंबर, सादिक उर्फ छोटे सभासद, तौसीमशेख, मिककी, बबलू चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.