संभल की दुल्हन ने गौतमबुद्ध नगर के पति और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

UP News : संभल की दुल्हन ने गौतमबुद्ध नगर के पति और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

संभल की दुल्हन ने गौतमबुद्ध नगर के पति और जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Google Image | Symbolic Image

Sambhal : नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से गौतमबुद्ध नगर के एक गांव में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवती का विवाह तीन साल पहले हुआ था। गौतमबुद्धनगर के गांव निवासी ससुराल पक्ष ने विवाहिता का जीना दुश्वार कर दिया। पति में कमी निकली तो वह मां नहीं बन सकी। ऐसे में जेठ से दुष्कर्म करा दिया। पति ने भी अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की गई। किसी तरह मायके संभल के नखासा आकर विवाहिता ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। संभल पुलिस ने पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पति में कमी निकली तो जेठ ने किया दुष्कर्म
नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी गौतमबुद्ध नगर के एक ग्राम में तीन साल पहले हुई थी। विवाहिता के अनुसार उसे शादी के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। जांच के बाद यह सामने आया कि पति में कमी है। इस पर ससुराल वालों ने उसे धमकाया और पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, मारा पीटा और बेटे की चाहत में ससुराल वालों ने जेठ से उसका दुष्कर्म करा दिया। इसके बाद मामला बढ़ा। विवाहिता कुछ दिन शांत रही और फिर अपने मायका आ गई और अपने पिता व भाइयों को पूरे घटना की जानकारी दी।

शीघ्र होगी गिरफ्तारी
इस मामले में नखासा थाना की पुलिस ने पति विकास नागर, जेठ आदेश नागर, ससुर भिकारी नागर, सास ब्रहमवती, ननद बबिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामले में प्राथमिकी किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक दुष्कर्म, छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, धमकी, मारपीट का मुकदमा लिखकर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.