संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ, सीएम योगी भी रहे मौजूद

बड़ी खबर : संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ, सीएम योगी भी रहे मौजूद

संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ, सीएम योगी भी रहे मौजूद

Tricity Today | संजय यादव बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने रविवार को राजभवन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। उनको राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी एचसी अवस्थी व न्यायमूर्ति संजय यादव के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का जन्म 26 जून 1961 को हुआ है। वह 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू के साथ संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।



दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। इसके बाद यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को ही मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। बीते गुरुवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी‌। स्थायी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल 13 दिन का ही है। वह 25 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.