कमरे में फंदे से झूलता मिला शामली का सिपाही, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

Bulandshahr News : कमरे में फंदे से झूलता मिला शामली का सिपाही, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

कमरे में फंदे से झूलता मिला शामली का सिपाही, आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

Tricity Today | मृतक

Bulandshahr News : गुलावठी थाना में तैनात शामली के कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। थाना पुलिस ने और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक कांस्टेबल के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

2006 बैच का कांस्टेबल था
विजेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम मनैका थाना कांधला जिला शामली 2005- 2006 बैच का कांस्टेबल है। विजेंद्र सिंह जनपद बुलंदशहर की गुलावठी कोतवाली में तैनात था। कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह मोहल्ला रामनगर में स्थित एक मकान में दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ किराए पर रह रहा था।

छुट्टी खत्म होने पर कभी समय से नहीं लौटा
गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयकरण सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिसकर्मियों के साथ रोजाना की तरह  ड्यूटी की थी। मंगलवार की दोपहर को जानकारी मिली कि विजेंद्र सिंह ने अपने ही कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी पाकर थाना पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जयकरण सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह जब भी छुट्टी पर जाता था समय पर नहीं लौटता था, अब्सेंट होकर लौटता था। हालांकि विजेंद्र सिंह की मृत्यु की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

आत्महत्या का कारण पता लगा रही पुलिस
बुलंदशहर के एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह दो अन्य कांस्टेबलों के साथ एक मकान में किराए के कमरे में रहता था । दोनों कांस्टेबल घटना के वक्त ड्यूटी पर थे। मृतक कांस्टेबल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.