9 दिन से गायब महिला का मिला कंकाल, मां ने कपड़ों से की पहचान, आरोपी पति और ससुर से पुलिस पुछताछ कर रही है

संभल : 9 दिन से गायब महिला का मिला कंकाल, मां ने कपड़ों से की पहचान, आरोपी पति और ससुर से पुलिस पुछताछ कर रही है

9 दिन से गायब महिला का मिला कंकाल, मां ने कपड़ों से की पहचान, आरोपी पति और ससुर से पुलिस पुछताछ कर रही है

Google Image | 9 दिन से गायब महिला का मिला कंकाल

उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को एक महिला का कंकाल मिला है। मामला संभल के चंदौसी क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई के पास सोत नदी के पुल ने नीचे एक महिला के कपड़े, बाल और शव के कुछ अवशेष पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कंकाल, कपड़ों और बाल की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई। लक्ष्मी 11 जनवरी से ही गायब थी। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

लक्ष्मी, चंदौसी के शिव धाम मोहल्ला कॉलोनी की रहने वाली थी। लक्ष्मी की मां कमलेश ने पुलिस में लक्ष्मी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। कमलेश ने तहरीर में कहा था कि लक्ष्मी 11 जनवरी से ही गायब थी। पति और ससुर से इस बारे में पूछने पर वह दोनों भी अस्पष्ट जानकारी दे रहे थे। कमलेश ने पति और ससुर पर ही लक्ष्मी को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। कमलेश ने तहरीर में कहा था कि पति और ससुर ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति वैभव और ससुर संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन्होंने लक्ष्मी की हत्या क्यों की। फिलहाल तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.