MLC चुनाव में पहली बार स्मृति ईरानी ने किया मतदान, कांग्रेस की हार पर साधा निशाना, कही ये बात

Amethi : MLC चुनाव में पहली बार स्मृति ईरानी ने किया मतदान, कांग्रेस की हार पर साधा निशाना, कही ये बात

MLC चुनाव में पहली बार स्मृति ईरानी ने किया मतदान, कांग्रेस की हार पर साधा निशाना, कही ये बात

Tricity Today | स्मृति ईरानी

Amethi : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। शनिवार को पहली बार अमेठी सांसद व केन्द्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में जाकर विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए मतदान किया। स्मृति ईरानी अमेठी के गौरीगंज ब्लाक पर विधान परिषद सदस्य के भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मतदान करने पहुंची। इस दौरान स्मृति ईरानी ने विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हार का सीधा जिम्मेदार प्रियंका गांधी वाड्रा को बताया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।

पहली बार मताधिकार का किया प्रयोग
उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में लोकसभा से भी कम वोट मिले हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। केंद्रीय महिला तथा बाल कल्याण मंत्री ने कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अमेठी के साथ पूरे देश में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। बता दें कि पहली बार अमेठी की सांसद ने भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने यहां से सड़क मार्ग से गौरीगंज ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र तक का सफर तय किया।

धीरे-धीरे कांग्रेस से मुक्त हो रही अमेठी
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जहां चार लाख के करीब वोट मिले थे। वहीं इस विधान सभा चुनाव में यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई। तीन सीट पर कांग्रेस की बुरी हार हुई है। और अब तो अमेठी भी धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व सांसद ने अमेठी की जनता को छला है। लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। आज मैंने अमेठी के सर्वांगीण विकास व सम्मान के लिए वोट किया है। सब मिलकर अमेठी व देश का विकास करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.