प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को दिया चुनाव में जीत का यह खास मंत्र

बागपत : प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को दिया चुनाव में जीत का यह खास मंत्र

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को दिया चुनाव में जीत का यह खास मंत्र

Tricity Today | भूपेन्द्र चौधरी

Baghpat : बागपत पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने ज़िला कार्यालय पर नेताओं के साथ बैठक की। जहां सभी को निकाय चुनाव में जीत का मंत्र दिया और एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की हिदायत दी गई। नेताओं को कहा गया कि वो जनता के बीच ज़्यादा से ज़्यादा रहें और सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में उनको बताकर फ़ायदा दिलाएं। वहां नेताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। 

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को सम्बोधित करने एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहूंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "सरकार किसानों के मान सम्मान में कमी नहीं आने देगी।" बड़ौत नगर में राज्यमंत्री केपी मलिक के निवास पर उनका नगर वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। ग्राम बावली में पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के निवास पर प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन के उत्थान के लिए विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मान-सम्मान में कमी नहीं आने देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गेहूं, धान और दलहन की फसलों की एमएसपी में वृद्धि, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना जैसी किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को न केवल आर्थिक संबल मिला है बल्कि मोदी-योगी सरकार के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है। सभी वर्गों के लोगों को सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के संकल्प पत्र में जिन बिंदुओं को कहा है, उसे पूरा किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.