प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र 

हापुड़ नगर निकाय चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र 

Tricity Today | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Hapur News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हापुड़ पहुंचे, यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव को लेकर बैठक की और जीत का मंत्र दिया, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव तक प्रत्येक कार्यकर्ता सुबह और शाम पांच-पांच घर चिंहिंत कर उनमें जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे,उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा से  ही अपने  एजेंडा में विकास को प्राथमकिता पर रखा है। 

मात्र भाजपा ही पूरा कर सकती है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ नगर पालिका में दस वर्ष में भाजपा ने कार्य किया है, 15 वर्ष से सांसद सेवा कर रहे हैं, छह वर्ष से विधायक जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन अभी भी ऐसे बहुत से काम हैं, जिसको मात्र भाजपा ही पूरा कर सकती है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराएं, ताकि वोट प्रतिशत बढ़े, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता से यह भी अपील करें कि वोट वाले दिन कहीं बाहर न जाए अगर जाने पड़े तो अपना वोड डालकर जाएं। 

 14 हजार वार्डों में से लगभग 90 प्रतिशत वार्ड
भारतीय जनता पार्टी ने सभी निकायों में मेयर,चेयरमैन अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, 14 हजार वार्डों में से लगभग 90 प्रतिशत वार्ड भी प्रत्याशित किए हैं, हम लोगों ने अपने एजेंडे के साथ जो नगरीय निकायों के विकास के लिए, सुरक्षा के लिए, शहरों को सजाने व सवारने के लिए भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा है, उस एजेंडो के लेकर मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, सरकार के वरिष्ठ सभी मंत्री, संगठन के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्टी के सभी वरिष्ठ लोग जनता के बीच में हैं और हमारा जो एजेंडा है विकास, सुरक्षा का, उस एजेंडे के साथ प्रदेश की महान जनता से हम अपील कर रहे हैं कि पुन: शहरों के विकास की गति ठीक से चलती रहे इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, राज्य में भी भाजपा की सरकार है, निकायों में भी भाजपा की सरकार हो इसके लिए हम सभी निवेदन कर रहे हैं।

यह लोग रहे बैठक में मौजूद 
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला प्रभारी मयंक गोयल, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, हरिराज चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज वाल्मीकि, कपिल एसएस, प्रमोद जिंदाल, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, पूर्व सभासद योगेंद्र पंडित, अमित शर्मा, विक्रांत शर्मा, ललित मोदी, विश्वप्रकाश शर्मा, राहुल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, पंकज गर्ग,सुयश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.