मेट्रो स्टेशन के बंकर में फंसे बागपत के छात्र, नहीं मिल रही कोई मदद

Russia-Ukraine Dispute : मेट्रो स्टेशन के बंकर में फंसे बागपत के छात्र, नहीं मिल रही कोई मदद

मेट्रो स्टेशन के बंकर में फंसे बागपत के छात्र, नहीं मिल रही कोई मदद

Tricity Today | बागपत के छात्र

Baghpat : बागपत के सन्तोष वर्मा के बेटे सागर वर्मा ने फोन से बातचीत करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मेट्रो रेलवे स्टेशन के नीचे बने बंकर में है। यहां पर काफी परेशानी हो रही है, रूम से बाहर करीब 10 किलोमीटर दूर जाकर पानी की वर्षा करनी पड़ती है, सरकार कुछ नहीं कर रही, पोलैंड के रास्ते से तो निकाल रहे हैं, परंतु खारकीव की तरफ से अभी छात्रों को नहीं जाने दे रहे। 10 से 20 स्टेशनों पर करीब 4,500 छात्र फंसे हुए हैं, खाली पेट है, कुछ बच्चे तो बीमार भी हो गए हैं। 30 किलोमीटर पैदल चलकर बॉर्डर पर जाते हैं। परंतु फिर भी वहां जाने की कोई व्यवस्था नहीं होने से छात्र वहां परेशान हैं। सन्तोष वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से कोई सहायता खाने पीने की व्यवस्था नहीं हो रही है। जिसके कारण सभी भारतीय छात्र परेशान हैं।

युद्ध का चौथा दिन
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का चौथा दिन है। इस युद्ध की वजह से भारत के बड़ी संख्या में लोग वहां फंस गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के 1173 लोग यूक्रेन में फंसे हैं। रविवार को राहत आयुक्त कार्यालय राजस्व विभाग की तरफ से जानकारी साझा की गई है। जिसमें लखनऊ के 60 बिजनौर के 59, गाजियाबाद के 48 और गोरखपुर के 46 समेत यूपी के विभिन्न जिलों के 1173 लोगों के फसें होने की जानकारी अभी तक मिली है। वहीं यूक्रेन के हालात दिन पर दिन बिगड़ने से छात्र लगातार अपने वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि अबतक यूपी के 66 लोगों को यूक्रेन से लाया जा चुका है।

क्या था मामला
बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। शुक्रवार को हमला और अधिक तेज हो गया। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.