Tricity Today | वीडियो वायरल
Jhansi News : झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम अंबावाय में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दे डाली और उसे पकड़ कर लाठी से जमकर धुनाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक आरोपी की लाठी से धुनाई कर रहे हैं। किसी ने यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पीट रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आखिर पूरा मामला क्या हैJhansi : लड़की से छेड़खानी के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा, वीडियो वायरल @jhansipolice#Jhansi pic.twitter.com/5hesFt03pJ
— Tricity Today (@tricitytoday) August 9, 2022