झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, राज खुलने पर हुआ फरार 

Uttar Pradesh News : झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, राज खुलने पर हुआ फरार 

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, राज खुलने पर हुआ फरार 

Google Image | Symbolic Image

Uttar Pradesh News : हमीरपुर में एक तांत्रिक ने झाड़ फूंक करने के बहाने एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं, किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने दवाई देकर किशोरी का गर्भपात भी कराया। पीड़ित किशोरी की तबीयत खराब हुई, तो परिजनों को इसके बारे में जानकारी मिली। पीड़िता की मां ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही आरोपी तांत्रिक फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जिसके कारण उसके परिजनों ने एक तांत्रिक को दिखाया था। आरोप है कि तांत्रिक ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक ने किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी तांत्रिक ने कई बार किशोरी के साथ हैवानियत की। जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गई।

गर्भवती होने पर खुला राज 
किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर तांत्रिक ने दवा देकर गर्भपात कराया। जिसके कारण किशोरी की हालत काफी खराब हो गई। बिगड़ी हालत देख पीड़िता के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर हमीरपुर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी तांत्रिक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.