बुलंदशहर की तान्या सिंह बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 500 अंक मिले

CBSE 12th Result 2022 : बुलंदशहर की तान्या सिंह बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 500 अंक मिले

बुलंदशहर की तान्या सिंह बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 500 अंक मिले

Tricity Today | तान्या सिंह

CBSE 12th Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाली तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक हासिल करके देश की टॉपर छात्र बनी हैं। तान्या सिंह बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्र हैं। जिन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल करके परचम लहराया है। वहीं, दूसरे नंबर पर 3 बच्चे हैं। जिनका नाम दीपिका बंसल, भूमिका गुप्ता और राधिका अग्रवाल है। यानी कि तीनों छात्राएं हैं। इन तीनों लड़कियों ने 500 में से 499 नंबर हासिल किए हैं।

एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी
सीबीएसई टॉपर तान्या सिंह का कहना है कि यह मेरे लिए बहुत ही गर्व का पल है। मैं बुलंदशहर DPS की स्टूडेंट हूं और इस साल मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के 12वीं क्लास के टॉपर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर नेहा सोलंकी रही हैं। एक बार फिर पूरे देश में लड़कियों ने बाजी मारी है। सीबीएसई 12वीं क्लास में पूरे देश में 94.54 लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़की पास हुए हैं। सीबीएसई रिजल्ट 2022 में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93 प्रतिशत और केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04 प्रतिशत रहा है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट सिटी वाइज प्रतिशत
  1. त्रिवेंद्रम - 98.83 प्रतिशत
  2. बंगलुरू - 98.16 प्रतिशत
  3. चेन्नई - 97.79 प्रतिशत
  4. दिल्ली ईस्ट - 96.29 प्रतिशत
  5. दिल्ली वेस्ट - 96.29 प्रतिशत
  6. अजमेर - 96.01 प्रतिशत
  7. चंडीगढ़ - 95.98 प्रतिशत
  8. पंचकूला - 94.08 प्रतिशत
  9. गुवाहाटी - 92.06 प्रतिशत
  10. पटना - 91.20 प्रतिशत
  11. भोपाल - 90.74 प्रतिशत
  12. पुणे - 90.48 प्रतिशत
  13. भुवनेश्वर - 90.37 प्रतिशत
  14. नोएडा - 90.27 प्रतिशत
  15. देहरादून - 85.39 प्रतिशत
  16. प्रयागराज - 83.71 प्रतिशत

इन ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट में देख सकते है रिजल्ट
cbse.gov.in
● cbse.nic.in
● cbseresults.nic.in
● results.gov.in
● digilocker.gov.in

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.