यूपी में कुत्तों के बाद बढ़ा बंदरों का आतंक, ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बनाया निशाना

Uttar Pradesh : यूपी में कुत्तों के बाद बढ़ा बंदरों का आतंक, ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बनाया निशाना

यूपी में कुत्तों के बाद बढ़ा बंदरों का आतंक, ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बनाया निशाना

Google Image | विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट कर किया घायल

दीपांशी गौतम : ताजमहल पर बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर होने के बावजूद भी सोमवार को एक विदेशी पर्यटक को बंदर ने  काट कर घायल कर दिया। वहां मौजूद फोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारियों ने पर्यटक का प्राथमिक इलाज कियाफोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारियों ने पर्यटक का प्राथमिक इलाज किया।

बंदरों का बढ़ रहा आतंक 
बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा हैं। ताजमहल पर बंदरों का झुंड टहलता रहता हैं। दशहरा घाट और शमशान घाट की तरफ से सैंकड़ों की संख्या में बंदर भोजन की तलाश में ताजमहल पर डेरा डाल लेते हैं। इस दौरान पर्यटकों से सामान छीनने या पर्यटकों के पास आने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं।

पुरातत्व विभाग ने लगा रखे हैं सावधान रहने के नोटिस
कुछ समय से ताजमहल पर बंदर ज्यादा ही आक्रमक हो गए हैं। बीते दस दिनों में बंदर दो विदेशी और एक भारतीय पर्यटक को काट चुके हैं। बंदरों से बचाव के लिए पुरातत्व विभाग में ताजमहल पर जगह-जगह पर बंदरों से सावधान रहने के नोटिस लगा रखे हैं। गुरुवार को ताजमहल के अंदर 4  एएसआई कर्मचारियों को डंडा लेकर बंदर भगाने की ड्यूटी लगाई गई थी। 

बंदरों ने किया स्पेनिश कपल पर हमला 
ताजमहल घूमने आए एक स्पेनिश कपल सेंट्रल टैंक पर फाउंटेन में नहा रहे बंदरों की फोटो खींचने के लिए उनके पास चला गया। बंदरों ने उन पर आक्रामक होकर उनपर हमला कर दिया। हमले के समय बंदर ने महिला पर्यटक के पैर में काट लिया। वहां मौजूद फोटोग्राफर ने तत्काल महिला पर्यटक को बैठाया और एएसआई कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद पर्यटक को फर्स्ट एड देने के बाद इलाज के लिए भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.