कंटेनर ने कार को 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात : कंटेनर ने कार को 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

कंटेनर ने कार को 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Tricity Today | कार को घसीटता कंटेनर

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद कंटेनर ने कार को 500 मीटर तक घसीटा। गनीमत रही कि उस दौरान गाड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर होता तो उसकी जान चली जाती। करीब 500 मीटर तक कार को घसीटने के बाद कंटेनर चालक ने गाड़ी को रोका। जिसके बाद लोगों ने कंटेनर चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा गाड़ी को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। रविवार रात 10:30 बजे की घटना
यह घटना रविवार देर रात करीब 10:30 मेरठ रोड की है। मिली जानकारी के मुताबिक परतापुर के रहने वाले अनिल कुमार किसी काम से मेरठ शहर में गए हुए थे। वह रात के समय मेरठ-दिल्ली रोड के माध्यम से वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। अनिल ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उनकी गाड़ी के आगे चलने वाला कंटेनर का चालक वाहन को गलत तरीके से चला चला रहा था। अनिल कुमार ने किसी तरीके से कंटेनर को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार कंटेनर गाड़ी में साइड मारने का प्रयास कर रहा था।

रजवाड़ा फार्म हाउस के पास फिर हुआ विवाद
अनिल कुमार ने बताया कि वह किसी तरीके से रजवाड़ा फार्म हाउस के पास कंटेनर से आगे निकले और अपनी गाड़ी को कंटेनर के आगे लगा दिया। अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने कंटेनर चालक से ठीक तरीके से वाहन चलाने के लिए कहा। इस पर कंटेनर चालक आग बबूला हो गया और बिना कुछ सोचे समझे गाड़ी को 500 मीटर तक घसीट कर ले गया।

लोगों ने चालक को बुरी तरीके से पीटा
पीड़ित ने बताया कि कुछ लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कंटेनर चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन नशे में धुत कंटेनर चालक ने किसी की नहीं सुनी। करीब 500 मीटर दूर जाकर उसने कंटेनर रोका। जिसके बाद लोगों ने कंटेनर से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को भी सीज कर दिया है। कंटेनर चालक की पहचान हस्तिनापुर के निवासी अमित के रूप में हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.