स्कूल के प्यार की अड़चन बनी मां, कहा- बेटी का आशिक पहले बने मुस्लमान, फिर बनाऊंगी दामाद

बांदा से बड़ी खबर : स्कूल के प्यार की अड़चन बनी मां, कहा- बेटी का आशिक पहले बने मुस्लमान, फिर बनाऊंगी दामाद

स्कूल के प्यार की अड़चन बनी मां, कहा- बेटी का आशिक पहले बने मुस्लमान, फिर बनाऊंगी दामाद

google photo | symbolic

Banda News :उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेम प्रसंग के चलते एक मुस्लिम महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनका लड़का और मुस्लिम लड़की का पढ़ने के दौरान आपस मे प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक ही साथ पढ़ते हैं। उस दौरान जब पीड़ित पक्ष लड़की के घर जाकर उसके परिजनों से इस बात की शिकायत करता है और जब मुस्लिम लड़की की शादी और कहीं और करने की बात करता है। जिस पर लड़की की मां कहती है कि मैं अपनी लड़की की शादी तुम्हारे लड़के से धर्म परिवर्तन कराकर करूंगी। तुम भी मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लो।

आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कतवाली के गांव बड़ोखर का है, जहां पर एक साथ पढ़ रहे युवक युवती को चढ़ा प्रेम परवान, दोनों शादी करने का बनाया मन परंतु लड़की पक्ष के लोगों ने लडके के परिजनों से धर्म परिवर्तन की रखी शर्त। जब तक धर् परिवर्तन नही करोगे तब तक हम शादी नही करेंगे। अगर ऐसा नही करते हो तो हम आप पर झूठे केस में दर्ज करा देंगे मुकदमें, साथ ही समुदाय के लोगों ने कहा कि धर्म परिवर्तन में तुम्हें 4 लाख रूपय भी मिलेंगे। जिस पर हिन्दू धर्म के पीड़ित परिवार ने मना किया तो उन्होने भला बुरा कहना शुरू कर दिया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया।

साथ ही पड़ोस की 2 अन्य महिलाओं को बुलाकर अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने डर के कारण अपने लड़के को दिल्ली रिश्तेदारी में भेज दिया। मुस्लिम महिलाओं ने राजी न होने पर केस में फसाने की धमकी भी दी। लड़के के पिता दिहाड़ी मजदूर है। मुस्लिम महिला लड़के को लगातार फोन कर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मना रही है। दबाव जिस कारण पूरे परिवार में भय की स्थित में बनी हुयी है।

वहीं सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण में पीड़ित पक्ष को ही इस मामले पर आरोपी बनाया है। उनका कहना है कि विशेष समुदाय के पिता द्वारा अपने ही बालक पर धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराने का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जिस पर विवेचना हो रही है, दोनों 10 वीं कक्षा के छात्र छात्रायें है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.