सपा और भाजपा में चल रही कांटे की टक्कर, जानिए अब तक किसे कितनी वोट मिलीं

Azamgarh Rampur Live : सपा और भाजपा में चल रही कांटे की टक्कर, जानिए अब तक किसे कितनी वोट मिलीं

सपा और भाजपा में चल रही कांटे की टक्कर, जानिए अब तक किसे कितनी वोट मिलीं

Google Image | Symbolic Photo

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा सीटों के लिए करवाए गए उपचुनाव की मतगणना जारी है। पूर्वांचल में आजमगढ़ और वेस्ट यूपी की रामपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान करवाया गया था। यह दोनों लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और दिग्गज नेता मोहम्मद आजम खान (Mohammad Azam Khan) के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। मतगणना के ताजा रुझान के मुताबिक सपा और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि, सुबह से ही समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। मतों का अंतर ज्यादा नहीं है। कभी भी उलटफेर की संभावना बन सकती है।

आजमगढ़ में शुरू से धर्मेंद्र यादव की बढ़त बरकरार
आजमगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव पिछले दिनों में विधानसभा चुनाव में मैनपुरी से जीतकर लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने लोकसभा की बजाय विधानसभा में रहकर राजनीति करना मुनासिब समझा है। अब उनकी खाली सीट पर चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आजमगढ़ से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र यादव 6,663 वोट से आगे हैं।धर्मेंद्र को अब तक 69,866 वोट मिले हैं। दूसरे नम्बर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हैं। निरहुआ को  63,203 मत मिले हैं। यहां बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 60,456 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर तीनों पार्टियों के उम्मीदवार छोटे-छोटे अंतर से ट्रेल कर रहे हैं।

रामपुर में भी सपा उम्मीदवार चल रहे हैं आगे
रामपुर लोकसभा सीट से सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने इस्तीफा दिया है। वह भी यूपी असेंबली चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। अखिलेश यादव की तरह आजम खान ने भी लोकसभा की बजाय विधानसभा में रहने का निर्णय लिया। अब उनकी सीट से समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद असीम राजा को चुनाव लड़ाया है। रामपुर में 15 राउंड की मतगणना हो चुकी है। असीम राजा को अब तक 1,80,292 वोट मिल चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 1,67,004 वोट मिले हैं। रामपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी ने अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। यही वजह है कि मोहम्मद आजम खान के गढ़ में भाजपा, समाजवादी पार्टी को मजबूत चुनौती दे रही है। अब तक 3,53,925 मतों की गणना की जा चुकी है। समाजवादी पार्टी 13,288 मतों से बढ़त बनाए हुए है।

सीट            सपा           भाजपा
रामपुर       1,80,292    1,67,004
आजमगढ़   69,866       63,203

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.