ताजमहल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, कॉलर ने बोला- कभी भी फट सकता है

BIG NEWS : ताजमहल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, कॉलर ने बोला- कभी भी फट सकता है

ताजमहल में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, कॉलर ने बोला- कभी भी फट सकता है

Google Image | ताजमहल

उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा में स्थित ताजमहल में बम रखने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद आगरा पुलिस में हड़कंप मच गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा सीआईएसएफ और सेना भी हाईअलर्ट हो गई है। पुलिस काफी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 112 पर काॅल करक यह सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद ताजमहल को देखने आए सभी पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया है। पर्यटकों को ताजमहल से निकालते वक्त बम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। ताजमहल के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस फाॅर्स तैनात है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को कॉल करके सूचना दी गई कि ताजमहल के अंदर बम है। थोड़ी देर में बड़ा ब्लास्ट हो जाएगा। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड टीम ताजमहल की जांच पड़ताल कर रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.