योगी आदित्यनाथ के साथ होंगे ये 3 डिप्टी सीएम, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Yogi Adityanath Cabinet 2.0 : योगी आदित्यनाथ के साथ होंगे ये 3 डिप्टी सीएम, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

योगी आदित्यनाथ के साथ होंगे ये 3 डिप्टी सीएम, देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Google Photo | Yogi Adityanath

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड बहुमत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में वापसी कर ली है। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर 21 मार्च को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इस बीच तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाकर उत्तर प्रदेश भेज दिया है। भाजपा की सरकार बनने की औपचारिकता शेष है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिन का दिल्ली दौरा खत्म हो गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट करने के बाद मंत्रिमंडल के गठन की घोषणा ही बाकी है। जानकारी मिल रही है कि इस बार यूपी सरकार में तीन डिप्टी सीएम बनेंगे। इनमें एक महिला भी रहेंगी। हालांकि, पार्टी ने साफ कर दिया है कि चुनाव हारने वालों को सरकार में जगह नहीं मिलेगी। ऐसे में तीनों डिप्टी सीएम के चेहरे नए हो सकते हैं।

इन तीन नेताओं को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम
भर जनता पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम की रेस में सबसे आगे मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा की दलित महिला चेहरा बेबी रानी मौर्य और गुजरात से नौकरी छोड़कर आए अरविंद कुमार शर्मा हैं। दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा, भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह और बीएल संतोष के साथ बैठकों में काफी कुछ तय किया है।

अभी तारीख और नामों की घोषणा होनी बाकी
उत्तर प्रदेश की नई सरकार के गठन की तारीख और मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। माना जा रहा है कि इस बार तीन उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा.दिनेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। तीन उपमुख्यमंत्री बनाने का मकसद जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधना है। भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाकर यह बड़ा लक्ष्य साधने के प्रयास करेगी।

मंत्रिमंडल में 62 तक सदस्य रहने की उम्मीद
भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सीएम और तीन डिप्टी सीएम सहित कुल 62 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें 28-30 कैबिनेट मंत्री, 11-12 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 23-24 राज्यमंत्री शपथ लेंगे। आगरा ग्रामीण से विधायक बनीं और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है। पूर्व आईएएस अफसर एके शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम बन सकते हैं। यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों ने 273 सीट हासिल की हैं। समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली है। कांग्रेस को केवल दो सीट मिली हैं। दो सीट अन्य के खाते में गई हैं।

ये लोग बन सकते हैं मंत्री
  1. सुरेश कुमार खन्ना
  2. सतीश माहाना
  3. ब्रजेश पाठक
  4. जितिन प्रसाद
  5. सूर्य प्रताप शाही
  6. सिद्धार्थनाथ सिंह
  7. नंद गोपाल गुप्ता नंदी
  8. श्रीकांत शर्मा
  9. आशुतोष टंडन गोपाल जी
  10. अनिल राजभर
  11. जय प्रताप सिंह
  12. बिपिन वर्मा
  13. धर्मपाल लोधी
  14. भूपेंद्र चौधरी
  15. रमापति शास्त्री
  16. आशीष पटेल
  17. संजय निषाद
  18. कुंवर ब्रजेश सिंह
  19. अंजुला कोरी
  20. सुरेश पासी
  21. प्रतिभा शुक्ला
  22. राजीव सिंह
  23. अमित अग्रवाल
  24. संजय शर्मा
  25. रविन्द्र जायसवाल
  26. दिनेश खटीक
  27. संदीप सिंह
  28. मोहसिन रजा 
  29. असीम अरुण
  30. दयाशंकर सिंह
  31. पंकज सिंह
  32. रामपाल वर्मा
  33. अदिति सिंह
  34. राजेश्वर सिंह

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.