इस बार सबसे ज्यादा 48 महिलाएं चुनाव जीतकर विधायक बनीं, डिप्टी सीएम तक को हराया

Uttar Pradesh : इस बार सबसे ज्यादा 48 महिलाएं चुनाव जीतकर विधायक बनीं, डिप्टी सीएम तक को हराया

इस बार सबसे ज्यादा 48 महिलाएं चुनाव जीतकर विधायक बनीं, डिप्टी सीएम तक को हराया

Google Image | विधायक महिलाएं

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, वहीं यूपी के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा महिला बैठेंगी। इस बार रिकॉर्ड तोड़ 48 महिलाएं विधानसभा पहुंची हैं। यह संख्या पिछले चुनाव से ज्यादा है। वर्ष 2017 में 42 महिला प्रत्याशी चुनाव जीती थीं। बाद के उपचुनावों में दो महिलाएं जीतकर विधायक बनी थीं। सत्रहवीं विधानसभा में कुल 44 महिला विधायक थीं। इस बार यह संख्या 48 तक पहुंच गई है।

कांग्रेस की केवल एक महिला प्रत्याशी चुनाव जीत पाई
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी ने बड़ा प्रयोग किया था। कांग्रेस ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। इस बार उनकी एक ही महिला विधायक पार्टी का प्रतिनिधित्व करेगी। कांग्रेस ने अपने वायदे के मुताबिक 159 सीटें महिलाओं को दी थीं लेकिन केवल रामपुर खास से आराधना मिश्र मोना ही विधानसभा पहुंच पाई हैं। वे पिछली विधानसभा में भी सदस्य थीं और कांग्रेसी विधायक दल की नेता थीं। भाजपा समेत उनके सहयोगी दलों ने 50 सीटें दी थीं। उनकी 33 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सपा और उसके सहयोगी दलों ने चार दर्जन से थोड़ा कम सीटें महिलाओं को दीं और उसकी 14 महिला प्रत्याशी विधायक बनी हैं। बसपा ने सबसे कम तीन दर्जन सीटें महिलाओं को दी थीं लेकिन उनकी कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं जीती है। 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद महिला उम्मीदवार से हारे
भले ही महिलाएं कम संख्या में उत्तर प्रदेश विधानसभा में जीतकर पहुंची हैं लेकिन इस बार एक महिला प्रत्याशी ने शानदार ढंग से जीत हासिल की है। आश्चर्यजनक रूप से सिराथू से अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को हराया है। आपको बता दें कि पल्लवी पटेल अपना दल (सोनेलाल) की मुखिया और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। मटेरा विधानसभा सीट से सपा नेता यासर अली शाह की पत्नी मारिया अली शाह ने चुनाव जीता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई अदिति सिंह ने रायबरेली से जीत दर्ज की है। मैं पिछली विधानसभा में कांग्रेस की विधायक थीं। 

कई और लोकप्रिय महिलाओं ने जीत दर्ज की
बिधूना से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा की बहु रेखा वर्मा ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा विधायक विनय शाक्य की पुत्री रिया शाक्य को हराया है। आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्या ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि बेबी रानी मौर्य गवर्नर भी रह चुकी हैं। आगरा जिले की बाह विधानसभा सीट से रानी पक्षालिका सिंह ने जीत दर्ज की है। 
  
किस विधानसभा में कितनी महिला विधायक रहीं 
          वर्ष      सीटें
  • 1989  18
  • 1991  10
  • 1992  14
  • 1996  20
  • 2002  26
  • 2007  23
  • 2012  35
  • 2017  44
  • 2022  48
बांदा में पहली बार कोई महिला विधायक बनी
यूपी व‍िधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कई नए रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। एक रिकॉर्ड बांदा जिले में भी बना है। साथ ही महिलाओं के लिए राजनीति में बड़ा रास्ता साफ हो गया है। बांदा ज‍िले में आजादी के बाद से लेकर अब तक पहली बार क‍िसी महिला प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की है। यहां नरैनी विधानसभा सीट से ओममणि वर्मा ने जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.