जल्‍द सामने आएगा तीन डिब्‍बों वाला डिजाइन, इन स्टेशनों से गुजरेगी रेल

मेरठ मेट्रो : जल्‍द सामने आएगा तीन डिब्‍बों वाला डिजाइन, इन स्टेशनों से गुजरेगी रेल

जल्‍द सामने आएगा तीन डिब्‍बों वाला डिजाइन, इन स्टेशनों से गुजरेगी रेल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Meerut News : मेरठ में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उनको दिल्ली एनसीआर की तरह मेट्रो की सुविधा शहर में मिलेगी। मेट्रो किन-किन रूटों पर चलेगी इसका रोड मैप भी तैयार हो गया है। 2024 से पहले मेट्रो को पटरी पर उतरने का प्लान किया जा रहा है। मेट्रो चलने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

शहर में 21 किलोमीटर मेट्रो सेवा 
इसी कड़ी में मेरठ सिटी में आरआरटीएस (RRTS) के तहत शहर में 21 किलोमीटर मेट्रो सेवा को लेकर भी कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो, इसलिए मेट्रो सेवा दो चरणों में बांट दी जाएगी। पहले चरण की मेट्रो ट्रेन फरवरी 2024 में चालू हो जाएगी, जबकि दूसरे चरण की मेट्रो 2025 से पटरी पर दौड़ेगी। शहर में यह रैपिड रेल के कारिडोर पर चलेगी। इसका संचालन भी वही कंपनी करेगी जिसके जिम्मे रैपिड रेल रहेगी। मेरठ मेट्रो का डिजाइन जल्‍द सामने आएगा।

बनाए जाएंगे 13 मेट्रो स्टेशन
इन मेट्रो स्टेशन में ब्रह्मपुरी स्टेशन मेरठ मेट्रो का एक महत्वपूर्ण स्टेशन होगा।जहां से आस-पास रहने वाले लोग मेरठ मेट्रो के द्वारा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा कर पाएंगे। वे आरआरटीएस स्टेशन की मदद से लंबी दूरी यानी दिल्ली की यात्रा भी सुगमता से कर पाएंगे इतना ही नहीं 21 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। जो 13 स्टेशन की मदद से यात्रियों को मेरठ मेट्रो की सेवाएं प्रदान करेगा।

जानिए नाम जानिए मेट्रो
यह मेट्रो स्टेशन होंगे शामिल मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो शामिल है। इनमें से मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल तीन स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि अन्य सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे बताते चलें कि मेरठ में मेट्रो सेवा, रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के बुनियादी ढांचे पर ही विकसित की जा रही है।

तीन डिब्बों की होगी मेट्रो
रैपिड रेल का डिजाइन ही नहीं, बल्कि पूरी रेल ही आ चुकी है। उसका दुहाई डिपो में ट्रायल चल रहा है। जल्द ही मेरठ मेट्रो का भी डिजाइन सामने आएगा। यह तीन डिब्बों की होगी, जिसे लाइट मेट्रो कहा जाता है। रैपिड रेल की तरह मेट्रो का निर्माण भी गुजरात के सावली में ही होगा। मेरठ के लोगों को मेट्रो और रैपिड रेल की सुविधा लाभदायक होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.