आज योगी आदित्यनाथ रचेंगे नया इतिहास, थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

UP Global Investors Summit 2023 Live : आज योगी आदित्यनाथ रचेंगे नया इतिहास, थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

आज योगी आदित्यनाथ रचेंगे नया इतिहास, थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Google Image | Yogi Adityanath

UP Global Investors Summit 2023 Live : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नया इतिहास रचने वाले हैं। आज देश और दुनिया के हजारों निवेशक व उद्योगपति उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपए का निवेश लेकर आ रहे हैं। करीब 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव पास हुआ है। थोड़ी देर में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। आज शुक्रवार 10 फरवरी 2023 से लेकर 12 फरवरी 2023 तक यूपी में निवेशकों का तांता लगा रहेगा। गौतमबुद्ध नगर के काफी अधिकारी इस कार्यक्रम के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत के ऐतिहासिक पन्नों पर लिखा जाएगा।

किस क्षेत्र में कितने प्रतिशत निवेश प्रस्ताव मिले 
सेक्टर                             निवेश का प्रतिशत
मैन्युफैक्चरिंग                   56%
एग्रीकल्चर एंड एलाइड      15%
इंफ्रास्ट्रक्चर                      8%
टेक्सटाइल                        7%
पर्यटन                              5% 
शिक्षा                               3%
आइटी एंड इलेक्ट्रानिक्स     2%
हेल्थकेयर                         1%
वेयरहाउसिंग एंड
लाजिस्टिक                       1%
रिन्यूएबल एनर्जी                1%
फार्मास्युटिकल एंड
मेडिकल डिवाइसेस           1%

वेस्ट यूपी का रहेगा दबदबा
अगर प्रस्तावित निवेश का विश्लेषण उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार किया जाए तो एकबार फिर से वेस्ट यूपी निवेशकों की पहली पसंद है। वेस्ट यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर हैं। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक कुल निवेश प्रस्तावों और एमओयू का 45% हिस्सा वेस्ट यूपी के खाते में गया है। वेस्ट यूपी का दिल्ली से जुड़ाव है और यहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है। पूर्वांचल भी निवेशकों को लुभा रहा है। इस क्षेत्र को औद्योगिक नीति के तहत कई रियायतें मिली हैं। अब तक हासिल निवेश प्रस्तावों का 29% हिस्सा पूर्वांचल को मिलता दिख रहा है। वहीं, मध्यांचल और बुंदेलखंड को अब तक 13-13 प्रतिशत निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

यूपी में क्षेत्रवार निवेश प्रस्तावों की स्थिति
क्षेत्र                 निवेश का प्रतिशत
पश्चिमांचल        45%
पूर्वांचल            29%
मध्यांचल          13%
बुंदेलखंड          13%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.