अवैध सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस को मारी टक्कर

यूपी के आगरा में खनन माफिया के आगे प्रशासन लाचार : अवैध सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस को मारी टक्कर

अवैध सामान ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस को मारी टक्कर

Tricity Today | खनन माफिया आगरा पुलिस और खनन विभाग को खुलेआम चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।

Agra News : यूपी सरकार के दावे और पुलिस प्रशासन की चौकसी खनन माफिया पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर माफिया ताल ठोकने लगते हैं। अब आगरा पुलिस और खनन विभाग खेरागढ़ थाना क्षेत्र में खनन माफिया पर लगाम लगाने के भरकस प्रयास में बेशक जुटा हो, लेकिन खनन माफिया आगरा पुलिस और खनन विभाग को खुलेआम चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। खेरागढ़ और सैया मार्ग के बीच चंबल से लदे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपना संतुलन को दिया और सरकारी बस को टक्कर मार दी। इससे बस में सवार यात्रियों चीख पुकार मच गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं पलट गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने खनन सामग्री से लदे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला
खेरागढ़ में खनन माफिया सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। दूसरी तरफ, अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की जिम्मेदारी निभाने वाला खनन विभाग मौन साधे हुए है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर भी आगरा में हो रहे अवैध खनन को लेकर कई बार अपनी आवाज उठा चुकी हैं। अवैध खनन को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी सख्त दिखाई देते हैं। बावजूद इसके आगरा के आला अधिकारी अवैध खनन पर रोकथाम लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.